Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने पटियाला के स्कूल का अचानक दौरा किया

पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सुबह पटियाला जिले के भादसों में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फोटो कैप्शन: शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस भादसों स्कूल की छात्राओं से बात करते हुए।-निस
Advertisement
पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने आज सुबह पटियाला जिले के भादसों में स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस का अचानक दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्कूल के बुनियादी ढांचे के विकास कार्यों का जायजा लिया और विद्यार्थियों के साथ सीधे बातचीत कर शिक्षा की गुणवत्ता और सुविधाओं का मूल्यांकन किया।

मंत्री बैंस ने स्कूल में 90 लाख रुपए की लागत से बनाए जा रहे अति-आधुनिक इंडोर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा भगवंत मान सरकार की प्राथमिकता है और स्कूल केवल इमारतें नहीं, बल्कि भविष्य के नेताओं और पेशेवरों का आधार हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा के लिए फंड की कोई कमी नहीं है और विद्यार्थियों में निवेश सीधे पंजाब और देश के भविष्य में निवेश के बराबर है।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×