Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

SIR Chandigarh : वोटर लिस्ट से हटेगा हर गलत नाम, चंडीगढ़ में 22 साल बाद चुनाव आयोग का सबसे बड़ा अभियान शुरू

दिल्ली से आई केंद्रीय टीम ने अधिकारियों को दिया प्रशिक्षण; नागरिक खुद ऑनलाइन भी भर सकेंगे 'सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म'

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

SIR Chandigarh : भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्च स्तरीय टीम ने सोमवार को यू.टी. चंडीगढ़ का दौरा किया। टीम ने यहां मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के तीसरे चरण की तैयारियों को लेकर मुख्य निर्वाचन अधिकारी, जिला निर्वाचन अधिकारी और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। दिल्ली से आए आयोग के सचिव संतोष कुमार दुबे और अवर सचिव संजय कुमार ने स्थानीय अधिकारियों को इस विशेष पुनरीक्षण प्रक्रिया को पारदर्शी और त्रुटिहीन बनाने के लिए जरूरी प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया। चंडीगढ़ में इस विशेष कार्यक्रम की घोषणा के बाद आयोजित होने वाली यह पहली समन्वय बैठक थी।

प्रवासन और मृत मतदाताओं के नाम हटाने पर जोर

Advertisement

बैठक के दौरान अधिकारियों को इस विशेष पुनरीक्षण अभियान के महत्व और इसके कानूनी प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई। निर्वाचन आयोग की टीम ने बताया कि देश में वर्ष 1951 से 2004 के बीच यह विशेष प्रक्रिया आठ बार आयोजित की जा चुकी है। आखिरी बार यह अभियान वर्ष 2002 से 2004 के दौरान चलाया गया था, जिसे अब 22 वर्ष से अधिक का समय बीत चुका है।

Advertisement

इस लंबी अवधि में लगातार हुए प्रवासन, एक से अधिक स्थानों पर पंजीकरण, मृत मतदाताओं के नाम सूची में बने रहने और विदेशी नागरिकों के संभावित गलत समावेशन जैसी कई विसंगतियां सामने आई हैं। इन सभी कमियों को दूर करने और मतदाता सूची को पूरी तरह शुद्ध और अद्यतन रखने के लिए ही इस बार विशेष बल दिया जा रहा है।

ऑनलाइन 'सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म' की सुविधा

निर्वाचन आयोग की टीम ने बताया कि इस बार आम जनता की सुविधा के लिए तकनीक का बेहतर उपयोग किया जा रहा है। नागरिक आयोग के पोर्टल voters.eci.gov.in के माध्यम से स्वयं अपना विवरण दर्ज करने के लिए 'सेल्फ एन्यूमरेशन फॉर्म' भर सकेंगे। गणना चरण के दौरान इस ऑनलाइन विकल्प को सक्रिय कर दिया जाएगा।

आयोग ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इस डिजिटल सुविधा का जनता के बीच व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। स्थानीय अधिकारियों ने केंद्रीय टीम को आश्वस्त किया कि चंडीगढ़ प्रशासन इस अभियान के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके लिए राजनीतिकदों के साथ तालमेल, जागरूकता गतिविधियां और जरूरी फॉर्म की छपाई का काम तेजी से किया जा रहा है।

15 जून से बीएलओ करेंगे घर-घर सर्वे

निर्वाचन विभाग ने चंडीगढ़ के सभी पात्र मतदाताओं से इस शुद्धिकरण प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। आगामी 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक बूथ स्तर के अधिकारी यानी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं के विवरण का भौतिक सत्यापन करेंगे। प्रशासन ने नागरिकों से आग्रह किया है कि वे इस अवधि के दौरान अपने क्षेत्र के बीएलओ और अन्य निर्वाचन अधिकारियों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं और इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में अपना पूरा सहयोग दें।

Advertisement
×