Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

आईडीएफसी बैंक मामले में दुष्यंत चौटाला ने पीएम को लिखा पत्र

पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कथित 590 करोड़ रुपये के बैंक महाघोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई और एसएफआईओ से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखाओं...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कथित 590 करोड़ रुपये के बैंक महाघोटाले को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर सीबीआई और एसएफआईओ से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने आरोप लगाया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक की चंडीगढ़ शाखाओं में जमा सरकारी धनराशि से जुड़ी गंभीर वित्तीय अनियमितताएं सामने आई हैं।

चौटाला के अनुसार, मामला तब उजागर हुआ जब एक विभाग ने अपना खाता बंद कर राशि अन्य बैंक में ट्रांसफर करने का अनुरोध किया। उन्होंने बैंक कर्मचारियों और बाहरी तत्वों की संभावित मिलीभगत की आशंका जताई और कहा कि राज्य सतर्कता ब्यूरो की जांच पर्याप्त नहीं होगी।

Advertisement

उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार सेवानिवृत्त उच्च न्यायालय न्यायाधीश की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय न्यायिक जांच समिति गठित करे। चौटाला ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, हरियाणा के राज्यपाल असीम घोष, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित संबंधित एजेंसियों को भी पत्र भेजा है। उनका कहना है कि बहु-राज्यीय ट्रांजेक्शनों की आशंका के मद्देनुसार सीबीआई और एसएफआईओ जांच ही पारदर्शी व प्रभावी होगी।

Advertisement

Advertisement
×