होली के चलते आनलाइन पर्ची कटवाकर फुटपाथ पर ही सजा दी फड़ी मार्केट
राजस्व बढ़ाने के चक्कर में नगर निगम की बुकिंग ब्रांच ने होली पर्व पर अस्थाई स्टाल और फड़ी के लिए ऑनलाइन माध्यम से शहर मेेंं मार्केट के बाहर फुटपाथों और सड़कों पर ही फड़ी बाज़ार लगाने के लिए जगह अलॉट...
राजस्व बढ़ाने के चक्कर में नगर निगम की बुकिंग ब्रांच ने होली पर्व पर अस्थाई स्टाल और फड़ी के लिए ऑनलाइन माध्यम से शहर मेेंं मार्केट के बाहर फुटपाथों और सड़कों पर ही फड़ी बाज़ार लगाने के लिए जगह अलॉट कर दी जिससे पर्व के दिनों में पैदल चलने वाले परेशान हो रहे हैं और जाम लगने के कारण लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के मुताबिक नगर निगम की ओर से विभिन्न पर्वों पर अस्थाई स्टाल, फड़ी लगाने के लिए शॉपकीपर और आम लोगों को रेंट पर तीन दिन के लिए जगह अलॉट की जाती है जिसमें आगामी होली पर्व को लेकर 1 मार्च से लेकर 3 मार्च तक अस्थाई स्टाल, फड़ी लगाने के जगह अलॉट की गई है। मजे की बात तो यह है बुकिंग ऑनलाइन की जाती है जिसमें दुकानदार पैसे जमा करवा कर रेंट पर जगह लेता है। वह जगह कहां होगी यह साफ्टवेयर में निश्चित ही नहीं किया जाता जिसके चलते सेक्टर-22, मनीमाजरा और शहर के अन्य सेक्टरों में अस्थाई स्टाल, फड़ी लगाने वाले आनलाइन पर्ची कटवा कर सड़कों और फुटपाथ पर ही फड़ियां सजा लेते हैं जिससे तीन दिनों तक लोग दिक्कत झेलते हैं। बताया गया है कि मनीमाजरा में तो आनलाइन पर्ची कटवाने के बाद बस स्टैंड के सामने फुटपाथ पर ही फड़ियां सज गई हैं जहां से सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद इन्हें हटाया गया था।
इस बारे में मेयर सौरभ जोशी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि साफ्टवेयर में आनलाइन पर्ची कटवाने के बाद जगह निश्चित की जायेगी जहां पर अस्थाई स्टाल, फड़ी लगाने की इजाजत होगी। उन्होंने कहा कि वह संबंधित अधिकरियों को इस बारे में दिशा निर्देश देंगे और वित्त एवं अनुबंध समिति में इसे रखेंगे।

