Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डीपीएस की छात्रा संचिता पॉल ने CBSE में 98.5% अंक हासिल कर बढ़ाया मान

पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

दिल्ली पब्लिक स्कूल की 12वी की छात्रा संचिता पॉल ने CBSE सीनियर स्कूल सर्टिफिकेट परीक्षा-2026 के ह्यूमैनिटीज़ संकाय में 98.5% अंक प्राप्त कर विद्यालय और अपने परिवार का नाम रोशन किया है। उन्होंने पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री में शत-प्रतिशत 100 अंक हासिल किए, जबकि इंग्लिश कोर में 99, समाजशास्त्र में 97, अर्थशास्त्र में 97 तथा लीगल स्टडीज़ में 98 अंक प्राप्त किए।

पुष्पा रानी और परमिंदर कुमार की पुत्री संचिता की इस उल्लेखनीय उपलब्धि की शिक्षकों, रिश्तेदारों और मित्रों ने सराहना की है। उनके पिता परमिंदर कुमार वेरका मिल्क प्लांट में जनरल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता BSF से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं।

Advertisement

परिणाम पर खुशी व्यक्त करते हुए उनके माता-पिता ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व है। उन्होंने संचिता को मेहनती, अनुशासित और पढ़ाई के प्रति समर्पित बताया। उनके अनुसार, संचिता की लगन, निरंतर मेहनत और केंद्रित तैयारी ने उसे बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Advertisement

Advertisement
×