Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Dog Attack : डड्डूमाजरा में कुत्ते ने युवक का कान काटा, पीजीआई में भर्ती

पार्क में घूमते समय कुत्ते ने किया हमला, परिजनों ने नगर निगम से कार्रवाई की मांग की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
फाइल फोटो
Advertisement

Dog Attack :  डड्डूमाजरा में बुधवार दोपहर पार्क में घूम रहे 29 वर्षीय युवक पर कुत्ते ने हमला कर उसका कान काट लिया। गंभीर रूप से घायल नीरज को परिजन पीजीआई चंडीगढ़ ले गए, जहां उसका इलाज जारी है।

जानकारी के अनुसार, घटना दोपहर करीब दो बजे चार मंजिला मकानों के पास बने पार्क में हुई। कुत्ते ने नीरज के कान को जबड़ों में दबोच लिया और काफी देर तक नहीं छोड़ा। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने डंडों और पत्थरों की मदद से कुत्ते को भगाया।

Advertisement

परिजनों के अनुसार, नीरज सफाई कर्मचारी है और उसके दो बच्चे हैं। रिश्तेदारों का दावा है कि इसी कुत्ते ने पहले भी तीन-चार लोगों को काटा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से क्षेत्र में आक्रामक कुत्तों की समस्या का समाधान करने की मांग की है।

Advertisement

Advertisement
×