Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

डॉक्टर की कार का शीशा तोड़कर दिनदहाड़े चोरी

रासेक्टर-44 स्थित चैतन्य अस्पताल के पीछे खड़ी डॉक्टर की कार का दिनदहाड़े शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस को दी शिकायत में मोहाली निवासी डॉ. मोहित ने बताया कि वह...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

रासेक्टर-44 स्थित चैतन्य अस्पताल के पीछे खड़ी डॉक्टर की कार का दिनदहाड़े शीशा तोड़कर एक लाख रुपये चोरी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है।
Advertisement

पुलिस को दी शिकायत में मोहाली निवासी डॉ. मोहित ने बताया कि वह सेक्टर-43 में अपना क्लीनिक चलाते हैं और चैतन्य अस्पताल में विजिटिंग डॉक्टर भी हैं। दोपहर को वह मरीजों को देखने के लिए अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने अपनी टोयोटा इटियोस कार अस्पताल के पीछे पार्क की थी। वह वापस अपनी कार के पास पहुंचे तो देखा कि चालक साइड का शीशा टूटा हुआ था और कार में रखा उनका बैग गायब था। डॉ. मोहित शर्मा के अनुसार बैग में करीब 1.50 लाख रुपये नकद थे। डॉक्टर ने तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सेक्टर-34 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

Advertisement

Advertisement
×