Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Power Cut : सावधान! कल सुबह 9 बजे से ढकोली-बलटाना में बाधित रहेगी बिजली, जानिए 1 और 3 अप्रैल को क्यों बंद रहेगी सप्लाई

Power Cut : ढकोली और बलटाना के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। 66 केवी मुबारिकपुर-ढकोली लाइन पर आवश्यक उन्नयन (अपग्रेडेशन) कार्य के चलते इलाके में 1 अप्रैल और 3 अप्रैल को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसडीओ (टेक-2), ढकोली के...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Power Cut : ढकोली और बलटाना के निवासियों के लिए जरूरी खबर है। 66 केवी मुबारिकपुर-ढकोली लाइन पर आवश्यक उन्नयन (अपग्रेडेशन) कार्य के चलते इलाके में 1 अप्रैल और 3 अप्रैल को बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। एसडीओ (टेक-2), ढकोली के अनुसार, इन दोनों दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी।

इस दौरान 66 केवी बलटाना ग्रिड और 66 केवी ढकोली ग्रिड से निकलने वाले सभी फीडरों की आपूर्ति पूरी तरह से ठप रहेगी। इस शटडाउन के कारण बलटाना, वाधवा नगर, बिशनपुरा, सिंहपुरा, गाजीपुर, नगला, सनौली, ढकोली, पीर मुछल्ला, किशनपुरा के साथ-साथ इन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली सभी सोसाइटियों और कॉलोनियों में बिजली नहीं होगी।

Advertisement

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे पानी और बिजली से जुड़े अपने सभी आवश्यक कार्य समय से पहले निपटा लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

Advertisement

Advertisement
×