Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

देवशाली का चंडीगढ़ प्रशासक को पत्र, निजी बिल्डरों को जमीन देना CHB की विरासत के खिलाफ

Chandigarh News: कहा- चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की भूमि निजी बिल्डरों को न बेचें, किफायती 1-2 BHK फ्लैट बनवाएं

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News: चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) के गैर-सरकारी सदस्य एवं पूर्व निगम पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने सीएचबी की भूमि को निजी बिल्डरों को बाजार दरों पर आवंटित करने संबंधी खबरों पर गहरी चिंता जताई।

उन्होंने कहा कि यदि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की कीमती भूमि निजी डेवलपर्स को सौंपी गई तो यह बोर्ड के मूल उद्देश्य मध्यम एवं निम्न आय वर्ग को सब्सिडी वाले किफायती आवास उपलब्ध कराने को मौलिक रूप से क्षति पहुंचाएगा, जो चंडीगढ़ की रीढ़ हैं।

Advertisement

देवशाली ने कहा कि चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड अपनी भूमि पर स्वयं तीन और चार कमरों वाले फ्लैट की बजाय बहुमंजिला 1 BHK एवं 2 BHK फ्लैटों का निर्माण करे, अधिक मंजिलों से इकाइयों की संख्या बढ़ाकर कीमतें कम रखें।

Advertisement

उन्होंने कहा कि निजी बिल्डर केवल व्यावसायिक लाभ अर्जित करने का काम करेंगे, इसलिए उन्हें जमीन देने के स्थान पर चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड ही आधुनिक डिजाइन एवं कुशल भूमि उपयोग से समावेशी विकास सुनिश्चित करे। चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड प्रधानमंत्री आवास योजना जैसी राष्ट्रीय योजनाओं में अन्तर्निहित भावना के अनुरूप कार्य करते हुए कल्याणकारी आवास नीति अपनाए।

देवशाली ने पत्र में स्पष्ट किया कि सीएचबी की स्थापना ही राज्य-प्रायोजित सब्सिडी वाले आवास के लिए हुई थी, न कि लाभ-प्रधान विलासितापूर्ण प्रोजेक्ट्स के लिए। उन्होंने तत्काल समीक्षा, हितधारकों के साथ बैठक एवं प्रशासक के सकारात्मक हस्तक्षेप की मांग की है। उन्होंने कहा,  "यह कदम न केवल सीएचबी की विरासत का सम्मान करेगा, बल्कि चंडीगढ़वासियों के हितों की रक्षा भी करेगा।"

Advertisement
×