Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

प्रदूषण नियंत्रण विभाग से कार्रवाई की मांग

सरकारी भूमि पर चल रहीं खुले में पेंटिंग गतिविधियां

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
मनीमाजरा में सरकारी जमीन पर चल रहा पेंट का कारोबार।- हप्र
Advertisement

Advertisement

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मनीमाजरा क्षेत्र में सरकारी भूमि पर कथित रूप से चल रही खुले में पेंटिंग गतिविधियों को लेकर पर्यावरण प्रदूषण का मुद्दा चर्चा में आ गया है। स्थानीय समाजसेवी रमेश्वर गिरी ने इस संबंध में प्रशासन, नगर निगम और प्रदूषण नियंत्रण विभाग से कार्रवाई की मांग की है। रमेश्वर गिरी का आरोप है कि मनीमाजरा के विभिन्न क्षेत्रों में सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा कर वाहनों, लोहे के ढांचों और अन्य सामानों की खुले में पेंटिंग और स्प्रे पेंटिंग का कार्य किया जा रहा है। उनका कहना है कि इस प्रक्रिया के दौरान निकलने वाले धुएं और रासायनिक तत्वों से आसपास रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि पेंट और अन्य रसायनों से निकलने वाले प्रदूषक तत्व वायु गुणवत्ता को प्रभावित करते हैं, जिससे सांस संबंधी बीमारियों, एलर्जी और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि खुले में इस प्रकार की गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो संबंधित विभागों द्वारा कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है। गिरी ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ लोग वर्षों से सरकारी भूमि पर कब्जा कर व्यावसायिक गतिविधियां चला रहे हैं, जिससे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंच रहा है और राजस्व की हानि भी हो रही है। उन्होंने प्रशासन से ऐसे मामलों की निष्पक्ष जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।

Advertisement
×