Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

सीनेट में स्टूडेंट्स कौंसिल के प्रतिनिधित्व की मांग, चांसलर से मिला प्रतिनिधिमंडल

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव वीर सिंह सोहल सहित एक प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति एवं पीयू के चांसलर सी.पी. राधाकृष्णन...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ का प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति एवं पीयू के चांसलर सी.पी. राधाकृष्णन से मुलाकात करते हुए।-हप्र
Advertisement

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज किशोर तिवारी, राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह सोलंकी, राष्ट्रीय मंत्री आदित्य तकियार, पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव वीर सिंह सोहल सहित एक प्रतिनिधिमंडल उपराष्ट्रपति एवं पीयू के चांसलर सी.पी. राधाकृष्णन से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय के शैक्षणिक विकास, छात्र कल्याण और संस्थागत उन्नयन से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन में छात्रावासों के विस्तार, विश्वविद्यालय की सीनेट में निर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शामिल करने, नियमित शिक्षकों की भर्ती, कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं उभरती प्रौद्योगिकियों के लिए एक अत्याधुनिक केंद्र की स्थापना तथा योग, वेलनेस और मानसिक स्वास्थ्य सहायता केंद्र स्थापित करने की मांग प्रमुख रूप से उठाई गई।

चांसलर ने पंजाब विश्वविद्यालय से संबंधित मुद्दों में गहरी रुचि दिखाई और प्रतिनिधिमंडल के साथ इन विषयों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, शोध, प्रशासनिक एवं छात्र कल्याण संबंधी ढांचे को मजबूत बनाने के उद्देश्य से किए जा रहे रचनात्मक प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर पंजाब विश्वविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष गौरव वीर सिंह सोहल ने कहा, “कृत्रिम बुद्धिमत्ता, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा अन्य वैज्ञानिक क्षेत्रों में शोध के स्तर को सुदृढ़ करने की अत्यंत आवश्यकता है। पंजाब विश्वविद्यालय में अपार संभावनाएं हैं और इसे इन क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर अग्रणी संस्थान बनाने के लिए शोध एवं नवाचार को विशेष प्रोत्साहन दिए जाने की आवश्यकता है।”

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×