Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

डीसीपी ने किया चंडीमंदिर थाने का निरीक्षण

रिकॉर्ड, हथियार, हवालात और मालखाने की जांच

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीमंदिर थाने का शुक्रवार को औचक निरीक्षण करती डीसीपी अदिति सिंह।-हप्र
Advertisement

Advertisement

Advertisement

पुलिस कार्यप्रणाली में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से डीसीपी अदिति सिंह ने शुक्रवार को चंडीमंदिर थाने का अनौपचारिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाने की विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान डीसीपी ने थाना रिकॉर्ड, विभिन्न रजिस्टरों और दस्तावेजों के रखरखाव की जांच की। उन्होंने लंबित शिकायतों और मामलों की भी समीक्षा की तथा अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समय सीमा में निपटारा सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को त्वरित पुलिस सेवा मिल सके।

डीसीपी ने थाना प्रभारी को विशेष रूप से निर्देश दिए कि शिकायत लेकर थाने आने वाले लोगों के बैठने के लिए उचित व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता के साथ शालीन, संवेदनशील और नागरिक-अनुकूल व्यवहार किया जाना चाहिए। अदिति सिंह ने थाने में रखे सरकारी हथियारों का निरीक्षण करते हुए उनके रखरखाव, सुरक्षा और रिकॉर्ड का मिलान किया। इसके अलावा हवालात की सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने मालखाने का निरीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों को रिकॉर्ड और जब्त सामान के रखरखाव को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। थाना परिसर में लंबे समय से खड़े लावारिस और जब्त वाहनों की स्थिति की भी समीक्षा की गई। डीसीपी ने संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई कर ऐसे वाहनों के मामलों का शीघ्र निपटारा करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई और अनुशासन का भी जायजा लिया गया।

Advertisement
×