दरियागंज क्युलिनरी विरासत के साथ मोहाली पहुंचा
भारत का प्रसिद्ध नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट ब्रांड दरियागंज अब मोहाली के एचएलपी गैलेरिया में शुरू हो गया है। ट्राइसिटी में यह इसकी पहली मौजूदगी है, जो अपने साथ 1947 से जुड़ी समृद्ध क्युलिनरी विरासत लेकर आया है। राघव जग्गी और...
भारत का प्रसिद्ध नॉर्थ इंडियन रेस्टोरेंट ब्रांड दरियागंज अब मोहाली के एचएलपी गैलेरिया में शुरू हो गया है। ट्राइसिटी में यह इसकी पहली मौजूदगी है, जो अपने साथ 1947 से जुड़ी समृद्ध क्युलिनरी विरासत लेकर आया है। राघव जग्गी और रेस्टोरेंट्योर अमित बग्गा द्वारा स्थापित दरियागंज, स्वर्गीय कुंदन लाल जग्गी की विरासत को सम्मान देता है, जिन्हें बटर चिकन और दाल मखनी का जनक माना जाता है। यह ब्रांड उन शरणार्थियों की कहानी को दर्शाता है, जो आज़ादी के बाद दिल्ली आए और अपनी पाक परंपराओं से नॉर्थ इंडियन क्यूज़ीन की नींव रखी। दरियागंज अपने मशहूर व्यंजनों और पारंपरिक डाइनिंग अनुभव के लिए जाना जाता है। ट्राइसिटी का फूड कल्चर और समझदार खाने के शौकीन इसे एक उपयुक्त स्थान बनाते हैं। लॉन्च पर दरियागंज के को-फाउंडर और सीईओ अमित बग्गा ने कहा, 'मोहाली हमारे लिए एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन है, क्योंकि यह ट्राइसिटी क्षेत्र में हमारा पहला कदम है। दरियागंज दुनिया का पहला फाइव-सेंस डाइनिंग एक्सपीरियंस भी पेश करता है, जहां स्वाद, खुशबू, संगीत, दृश्य और स्पर्श का अनोखा संगम देखने को मिलता है। दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और बैंकॉक में सफलता के बाद, अब दरियागंज ट्राइसिटी के लोगों को अपनी ऐतिहासिक और स्वादिष्ट विरासत का अनुभव करने के लिए आमंत्रित करता है।
फोटो : अपनी डिश दिखाते हुए माहिर शेफ।

