चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी (सीयू) ने सीयूसीईटी 2026 के माध्यम से 250 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप योजना की घोषणा की है, जिसके तहत आर्थिक रूप से कमज़ोर छात्रों को 100 प्रतिशत तक स्कॉलरशिप पाने का अवसर मिलेगा। यह जानकारी यूनिवर्सिटी के चांसलर के सलाहकार प्रो. आर.एस. बावा ने मोगा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। डॉ. बावा ने बताया कि सीयूसीईटी 2026 के तहत 200 करोड़ रुपये मोहाली कैंपस और 50 करोड़ रुपये लखनऊ कैंपस के लिए निर्धारित हैं। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025-26 में पंजाब के 11,626 छात्र स्कॉलरशिप का लाभ ले रहे हैं, जिनमें से 5,243 छात्रों ने सीयूसीईटी स्कॉलरशिप हासिल की है। प्लेसमेंट के क्षेत्र में भी यूनिवर्सिटी ने उल्लेखनीय उपलब्धियां दर्ज की हैं। डॉ. बावा के अनुसार-साल 2025 में 1300 से अधिक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय कंपनियों ने 10,000 से ज्यादा जॉब ऑफर दिए। सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय पैकेज 1.74 करोड़ रुपये और घरेलू पैकेज 54.75 लाख रुपये रहा। पिछले दो वर्षों में पंजाब के 2,062 छात्रों को जॉब ऑफर मिले।फोटो : स्कॉलरशिप के बारे में पत्रकार सम्मेलन में जानकारी देते क्टर बावा व अन्य प्रबंधक।