नववर्ष पर धार्मिक स्थलों पर भीड़ , श्री माता मनसा देवी मंदिर में दो लाख श्रद्धालुओं ने टेका माथा
माता मनसा देवी मंदिर में मां के दर्शन कर नव वर्ष की शुरूआत करने के लिए इस बार दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंच कर शीश झुकाया। इस मौके हरियाणा के कई वीवीआईपीस ने भी...
माता मनसा देवी मंदिर में मां के दर्शन कर नव वर्ष की शुरूआत करने के लिए इस बार दो लाख के करीब श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में पहुंच कर शीश झुकाया। इस मौके हरियाणा के कई वीवीआईपीस ने भी मनसा देवी मंदिर में पहुंच कर पूजा अर्चना की जिनमें केबिनट मंत्री विपुल गोयल और गौरव गौतम प्रमुख थे। जानकारी के मुताबिक बुधवार रात से ही श्रद्धालुओं की भीड़ माता मनसा देवी के मंदिर में जुटनी शुरू हो गई। बृहस्पतिवार को दिन भर मंदिर परिसर में लाइन लगाकर लोग दर्शन करते रहे। सूत्रों के मुताबिक दो दिनो में करीब दो लाख श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। पूजा स्थल बोर्ड के पुजारी शंकर के मुताबिक हर साल 31 दिसंबर और एक जनवरी को हजारों लोग मां के दर पर आते हैं।
कालीमाता, चंडीमाता मंदिर में भी रही भीड़ : कालका के प्रसिद्ध श्री कालीमाता मंदिर और चंडीमंदिर में चंडीमाता मंदिर में नववर्ष के मौके पर हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंंच का मां के आगे शीश निवा कर परिवार, क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की। बृहस्पतिवार को गुरूद्वारा नाढा साहब में भी हजारों की तादाद में संगत पहुंची और लोगों ने गुरू घर में शीश निवाया। इस मौके पर लंगर भी लगाए गए थे। मनसा देवी मार्ग पर स्थित गुरूद्वारा कुहणी साहब में भी हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने पहुंंच कर शीश निवाया।
संजय टंडन ने जनसेवा कार्यक्रमों में की सहभागिता
नववर्ष 2026 के शुभ अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारीणी सदस्य व हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी संजय टंडन ने समाजसेवा के विभिन्न कार्यक्रमों में सहभागिता कर सेवा, करुणा और मानवीय संवेदना का संदेश दिया। कड़ाके की ठंड के बीच सेक्टर-22, चंडीगढ़ में स्वच्छता कर्मियों के लिए कंबल वितरण सेवा में शामिल होकर उन्होंने समाज के उन कर्मयोगियों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की, जो हर मौसम में निस्वार्थ भाव से अपने कर्तव्य का निर्वहन करते हैं। इस सेवा कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी बॉबी गर्ग द्वारा किया गया, जिसमें सतिंदरसिद्धू, प्रिंस बंडूला, कुलविंदर सिंह, सुरेश महाजन और सुभाष अग्रवाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
संजय टंडन ने कहा कि स्वच्छता कर्मी समाज की रीढ़ हैं और उनका सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। टंडन ने सेक्टर-22 में आयोजित वार्षिक चाय एवं ब्रेड पकौड़ा लंगर सेवा में भी सहभागिता की। इस मौके पर सोसाइटी चेयरमैन अमृत सिंगला, अध्यक्ष अश्वनी सिंगला और उपाध्यक्ष सुनील शर्मा भी मौजूद थे। टंडन ने अपनी पत्नी प्रिया टंडन के साथ सेक्टर-29 स्थित श्री सत्य साईं बाबा ओल्ड एज होम एवं सेवा केंद्र का दौरा कर लंगर सेवा में भाग लिया।
कांग्रेस अध्यक्ष ने किया नव वर्ष कैंलेडर का विमोचन
नव वर्ष के उपलक्ष्य में बृहस्पतिवार को वार्ड नंबर-19, राम दरबार कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह के निवास स्थान पर नव वर्ष मिलन समारोह मनाया गया जिसमें ब्लाक कांग्रेस वार्ड नंबर-19 रामदरबार की ओर से नव वर्ष का कैलेंडर का विमोचन प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एच एस लक्की ने किया। कार्यक्रम में जेड पी खान, नरिंदर कुमार नंदी, बिरेन्द्र रॉय, वी.एन तिवारी, ओम पल चौटाला, बदन सिंह, ईश्वर सिंह, सोनिया दुग्गल, शुभाष कुमार, गुरदयाल सिंह, एडवोकेट सुरिंदर कुमार, रोहित चौटाला, रजिंदर कुमार, पास्टर दीपक पॉल, पास्टर नरेश कुमार के अलावा काफी संख्या में लोग उपस्थित थे ।

