Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला के ‘ड्रग ब्रदर्स’ पर कसा शिकंजा

सरकार की ‘नशा मुक्त हरियाणा’ मुहिम को सख्ती से लागू करते हुए पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में दो सगे भाइयों द्वारा नशे...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

सरकार की ‘नशा मुक्त हरियाणा’ मुहिम को सख्ती से लागू करते हुए पंचकूला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डिटेक्टिव स्टाफ पंचकूला की टीम ने इंस्पेक्टर निर्मल सिंह के नेतृत्व में दो सगे भाइयों द्वारा नशे की कमाई से अर्जित संपत्तियों को जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68एफ (1) के तहत की जा रही है। कानूनी औपचारिकताएं पूर्ण होने के उपरांत संबंधित संपत्तियों को विधिवत जब्त किया जाएगा। डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक मनप्रीत सिंह सूदन ने बताया कि खड़क मंगोली, पंचकूला निवासी दर्पण और करण नामक दोनों भाई लंबे समय से हेरोइन तस्करी के मामलों में संलिप्त रहे हैं। दोनों के खिलाफ तीन से अधिक नशा तस्करी के मामले दर्ज हैं। जांच में सामने आया है कि आरोपी दिल्ली से हेरोइन लाकर ट्राईसिटी क्षेत्र में सप्लाई करते थे।

Advertisement

पुलिस ने उनकी एक स्विफ्ट कार और एक पल्सर मोटरसाइकिल ज़ब्त की, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 7 लाख रुपये है। आरोपी दर्पण के मामले में 26 फरवरी को उसकी लगभग 1 लाख 85 हजार रुपये मूल्य की पल्सर मोटरसाइकिल को अटैच करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई है। दूसरे मामले में आरोपी करण की लगभग 5 लाख 15 हजार रुपये मूल्य की कार को भी सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

Advertisement

Advertisement
×