कांग्रेस अध्यक्ष लक्की महाराष्ट्र के ऑब्जर्वर नियुक्त
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लक्की को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि एच. एस. लक्की इससे पूर्व भी संगठन सृजन अभियान के...
Advertisement
चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच. एस. लक्की को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपते हुए महाराष्ट्र का ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि एच. एस. लक्की इससे पूर्व भी संगठन सृजन अभियान के तहत झारखंड, तमिलनाडु और मणिपुर जैसे महत्वपूर्ण राज्यों में ऑब्जर्वर की भूमिका सफलतापूर्वक निभा चुके हैं। महाराष्ट्र के रूप में यह उनकी चौथी राज्य स्तरीय नियुक्ति है, जो उनके बढ़ते राजनीतिक कद और संगठन में मजबूत पकड़ को दर्शाती है। इस मौके लक्की ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी तथा संगठन महासचिव के. सी. वेणुगोपाल का हृदय से आभार व्यक्त किया।
Advertisement
Advertisement
×

