Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Haryana Rajya Sabha Elections : कांग्रेस ने की क्रॉस-वोटिंग करने वाले 5 विधायकों की पहचान, होगी सख्त कार्रवाई : भूपेंद्र हुड्डा

हरियाणा राज्यसभा चुनाव 2026 : पार्टी लाइन से बाहर जाने वालों पर गिरेगी गाज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Haryana Rajya Sabha Elections  : हरियाणा में 16 मार्च को संपन्न हुए राज्यसभा चुनावों में अपनी ही पार्टी के खिलाफ क्रॉस-वोटिंग करने वाले विधायकों पर कांग्रेस ने शिकंजा कस दिया है। चंडीगढ़ में नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने स्पष्ट किया है कि कांग्रेस पार्टी ने क्रॉस-वोटिंग में शामिल अपने पांच विधायकों की पहचान कर ली है। इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट आगामी कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेज दी गई है। हुड्डा ने कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले इन दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

लोकतांत्रिक मूल्यों को गहरी ठेस

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पार्टी लाइन से बाहर जाकर वोट करने वाले इन विधायकों की कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस कदम को एक बड़ा विश्वासघात करार देते हुए कहा कि इन विधायकों ने केवल कांग्रेस पार्टी के साथ ही नहीं, बल्कि उन्हें चुनकर विधानसभा भेजने वाली जनता के साथ भी बड़ा धोखा किया है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि ऐसे स्वार्थी कृत्य सीधे तौर पर लोकतांत्रिक मूल्यों और मतदाताओं के विश्वास को गहरी ठेस पहुंचाते हैं। कांग्रेस पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है और इसे बनाए रखने के लिए हर जरूरी और सख्त कदम उठाया जाएगा।

Advertisement

शिमला भेजने के बावजूद हुई क्रॉस-वोटिंग

गौरतलब है कि राज्यसभा चुनाव में क्रॉस-वोटिंग और हॉर्स ट्रेडिंग के डर से कांग्रेस ने मतदान से ठीक पहले अपने विधायकों को हिमाचल प्रदेश (शिमला) के होटलों में ठहराया था। इसके बावजूद सोमवार को हुए मतदान में कांग्रेस के 5 विधायकों ने क्रॉस-वोटिंग कर दी, जिससे पार्टी उम्मीदवार कर्मवीर सिंह बौद्ध की जीत का अंतर बेहद कम रह गया। हालांकि, कड़ी मशक्कत और देर रात तक चली मतगणना के बाद कांग्रेस अपनी एक राज्यसभा सीट बचाने में कामयाब रही, लेकिन इस सेंधमारी ने पार्टी नेतृत्व की चिंताएं बढ़ा दी हैं। अब पार्टी भीतरघात करने वाले इन नेताओं पर सीधा एक्शन लेने के मूड में है।

Advertisement

Advertisement
×