Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

कांग्रेस ने समारोह में महिलाओं को किया सम्मानित

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने की कार्यक्रम में शिरकत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
कांग्रेस की ओर से आयोजित सम्मान समारोह में मौजूद महिलाएं एवं प्रदेश अध्यक्ष एचएस लक्की।
Advertisement
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर रविवार को चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा रामदरबार कॉलोनी में महिलाओं के सम्मान में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित करना और महिलाओं की भागीदारी, नेतृत्व क्षमता और उनके अधिकारों को लेकर जागरूकता बढ़ाना था।

इस कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गुरचरण सिंह, प्रदेश सचिव बरिंदर राय तथा अन्य कांग्रेस नेताओं के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एच.एस. लकी ने अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली कई महिलाओं को कांग्रेस पार्टी की ओर से सम्मानित किया। इस अवसर पर लकी ने कहा कि महिलाएं आज हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा, मेहनत और नेतृत्व क्षमता से समाज और देश को नई दिशा दे रही हैं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से सोनिया जयसवाल, माया, सुमन, संतोष, कांता देवी, बबीता, रजनी, सुषमा, कीर्ति, मीनु चौधरी, दीपा राजपूत, आशा, आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×