Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

पंचकूला : युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रतिबद्ध : नायब सैनी

हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 3 दिवसीय नेचर कैंप थापली में आए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संत कबीर कुटीर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का स्वागत...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
विद्यार्थियों के साथ सीएम नायब सिंह सैनी। -हप्र
Advertisement
हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित 3 दिवसीय नेचर कैंप थापली में आए पंजाब विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने संत कबीर कुटीर में मंगलवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए युवाओं के सर्वांगीण विकास संबंधी दृष्टि को साझा किया।युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने इस कार्यक्रम की जानकारी प्रदान करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री का स्पष्ट विजऩ है कि दोनों राज्यों का युवा शिक्षित, आत्मनिर्भर और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने वाला हो। उन्होंने विद्यार्थियों को उच्चतम शिक्षा प्राप्त कर देश सेवा के लिए प्रेरित किया तथा विदेश पलायन की प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि युवा अपने ज्ञान और कौशल का उपयोग देश में करेंगे तो हरियाणा पंजाब और भारत की प्रगति को नई दिशा मिलेगी।

युवा कल्याण संयोजक नरेंद्र सिंह ने बताया कि यह कार्यक्रम हरियाणा सरकार के युवा कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित किया जा रहा है, जिसके तहत प्रतिदिन एक विश्वविद्यालय के विद्यार्थी नेचर कैंप थापली का भ्रमण करते हैं। यह आयोजन हरियाणा के मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में संचालित किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत हरियाणा एवं पंजाब के विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों को नेचर कैंप थापली भ्रमण हेतु आमंत्रित किया जाता है।

Advertisement

इस अवसर पर कैंप संयोजक नैंसी, रेंज ऑफिसर संजय, डिप्टी रेंज ऑफिसर विजय नेहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
×