पीजीआई में स्वच्छता अभियान संपन्न, सफाई मित्र और कर्मचारी सम्मानित
गांधी जयंती पर पीजीआई में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता पुरस्कार समारोह में संस्थान को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों, अस्पताल कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, छात्रों, परिसर निवासियों और बच्चों को...
गांधी जयंती पर पीजीआई में ‘स्वच्छता ही सेवा 2026’ अभियान का समापन हुआ। इस अवसर पर आयोजित स्वच्छता पुरस्कार समारोह में संस्थान को स्वच्छ रखने में योगदान देने वाले सफाई मित्रों, अस्पताल कर्मचारियों, स्वास्थ्यकर्मियों, छात्रों, परिसर निवासियों और बच्चों को सम्मानित किया गया। पीजीआई निदेशक प्रो. विवेक लाल ने सफाई मित्रों को स्वच्छता अभियान की रीढ़ बताया। मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार ने कहा कि अस्पताल के कचरे का सुरक्षित प्रबंधन संक्रमण नियंत्रण और मरीजों की सुरक्षा के लिए जरूरी है। समारोह में डीन (एकेडमिक) प्रो. संजय जैन मुख्य अतिथि और मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. अशोक कुमार विशिष्ट अतिथि रहे। डॉ. विजय टडिया ने अभियान की गतिविधियों की जानकारी दी।अभियान के तहत ठोस कचरा प्रबंधन पर कार्यशाला, आरडब्ल्यूए के साथ जनभागीदारी, पौधरोपण, शून्य-कचरा खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर निर्माण, रंगोली और नृत्य प्रतियोगिताएं हुईं। डॉ. जितेंद्र साहू और डॉ. राजीव चौहान को निर्णायक मंडल में योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

