Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

CII Coolex Chandigarh : गर्मी के तेवरों के बीच 'स्मार्ट कूलिंग' का सहारा, किसान भवन में सजी उपकरणों की नई दुनिया

बाजार के दिग्गजों ने पेश किए स्मार्ट और किफायती समाधान, तकनीक के साथ बजट का भी तालमेल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़: सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में शुक्रवार को रिबन काटकर सीआईआई कूलेक्स-2026 का उद्घाटन करते विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा नवीनीकरण ऊर्जा, चंडीगढ़ प्रशासन के सचिव सौरभ कुमार।
Advertisement

CII Coolex Chandigarh : ट्राइसिटी में सूरज के तीखे होते तेवरों के बीच राहत की नई राहें सेक्टर-35 स्थित किसान भवन में नजर आ रही हैं। मौका है भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की ओर से आयोजित प्रदर्शनी 'सीआईआई कूलेक्स' (CII Coolex) के 26वें संस्करण का, जिसका आगाज शुक्रवार को हुआ। यह केवल एक व्यापारिक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि आधुनिक जीवनशैली और बदलते मौसम की चुनौतियों के बीच एक सेतु का काम कर रही है।

प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए चंडीगढ़ प्रशासन के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव सौरभ कुमार ने कहा कि वर्तमान दौर में तकनीक और पर्यावरण के बीच संतुलन बेहद जरूरी है। उन्होंने यहां प्रदर्शित उत्पादों में ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) की सराहना की।

Advertisement

सिर्फ ठंडक ही नहीं, सेहत और बचत पर भी नजर

इस बार की प्रदर्शनी की खास बात यह है कि यहां ब्रांड्स ने केवल 'कूलिंग' को नहीं, बल्कि 'क्लीनिंग' और 'सेविंग' को भी तवज्जो दी है। आज के जागरूक ग्राहक की जरूरत को समझते हुए कंपनियां ऐसे एसी और एयर प्यूरीफायर लेकर आई हैं, जो हवा को ठंडा करने के साथ-साथ कीटाणुओं और प्रदूषण से भी मुक्त रखते हैं। वहीं, बिजली बिल की चिंता कम करने के लिए इन्वर्टर तकनीक के उन्नत संस्करण इस मेले का केंद्र बने हुए हैं।

Advertisement

इनोवेशन का हब बनी प्रदर्शनी

13 अप्रैल तक चलने वाले इस आयोजन में एलजी, वोल्टास, पैनासोनिक, डायकिन, हिताची और इलेक्ट्रोलक्स जैसे बड़े नामों ने अपने सबसे आधुनिक मॉडल पेश किए हैं। खास बात यह है कि ग्राहक यहां आकर न केवल उपकरणों को देख सकते हैं, बल्कि उनके संचालन और भविष्य में होने वाली बिजली की बचत का गणित भी विशेषज्ञों से समझ सकते हैं।

Advertisement
×