Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

मुख्य सचिव ने गौशालाओं व पशु जन्म नियंत्रण केंद्र का किया निरीक्षण

सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का कड़ाई से पालन करने सहित अन्य निर्देश किए जारी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव एच. राजेश प्रसाद ने बृहस्पतिवार को रायपुर कलां स्थित गौशाला, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित दो गौशालाओं, इंसीनरेटर और पशु जन्म नियंत्रण केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गौवंश एवं कुत्तों की देखभाल, संरक्षण और कल्याण के लिए उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं और सुविधाओं की समीक्षा की। मुख्य सचिव ने गौशालाओं में आश्रय व्यवस्था, स्वच्छता, हरे व सूखे चारे की उपलब्धता, स्वच्छ पेयजल, पशु चिकित्सा सेवाएं, कचरा प्रबंधन तथा समग्र रखरखाव सहित सभी पहलुओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने वहां तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों से बातचीत की तथा गौशालाओं के संचालन में निगरानी और पारदर्शिता को और सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रसाद ने बताया कि वर्तमान में चंडीगढ़ की गौशालाओं में लगभग 1,000 गायें रखी गई हैं और उनके समुचित आवास, भोजन और पेयजल के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की गई हैं। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि गौशाला में स्थापित इंसीनरेटर तकनीकी खराबी के कारण कुछ दिनों से कार्यरत नहीं था, जिसे तत्काल ठीक नहीं किया जा सका। लेकिन अब इस समस्या का समाधान किया जा रहा है और इंसीनरेटर को शीघ्र ही चालू कर दिया जाएगा।

प्रभावी प्रबंधन और जवाबदेही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि गौशालाओं में तैनात समस्त मानव संसाधन, जिनमें पशु चिकित्सक एवं सहायक कर्मचारी शामिल हैं, का विवरण तथा उनकी दैनिक ड्यूटी रोस्टर प्रत्येक गौशाला में प्रमुख स्थान पर प्रदर्शित किया जाए। उन्होंने हरे व सूखे चारे की दैनिक उपलब्धता और खपत दर्शाने के लिए अलग-अलग सूचना बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने यह भी जोर दिया कि गौशालाओं में सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था का कड़ाई से पालन किया जाए तथा 24 घंटे गतिविधियों और रखरखाव की नियमित समीक्षा सुनिश्चित की जाए। उन्होंने गौशालाओं को हर समय स्वच्छ और साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए कहा। इस दौरान मुख्य सचिव के साथ यूटी चंडीगढ़ के गृह सचिव मंदीप सिंह बराड़, निगम आयुक्त अमित कुमार, पशुपालन सचिव प्रदीप कुमार सहित प्रशासन और निगम के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Advertisement

दोषियों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई : टंडन 

Advertisement

भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने गौशाला में बड़ी संख्या में मवेशियों के शव मिलने पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा - जिन लोगों पर इन पशुओं की देखभाल और सुरक्षा की जिम्मेदारी थी, उनकी पूरी जवाबदेही तय होनी चाहिए। टंडन ने कहा कि निगम द्वारा कुछ अधिकारियों को निलंबित कर जांच के आदेश देना पर्याप्त नहीं है दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो। उन्होंने यह भी कहा कि मौत के असली कारणों को साफ तौर पर सामने लाया जाए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, गौशाला में लगभग 50 मवेशी मृत अवस्था में पाए गए, जिनकी हालत बेहद खराब थी। इससे लापरवाही और पशुओं के अंगों की अवैध तस्करी की आशंका भी जताई जा रही है। यूटी प्रशासन ने पोस्टमार्टम कराने और विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं, जिसकी रिपोर्ट एक सप्ताह के भीतर आने की उम्मीद है।

Advertisement
×