Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

राज्यपाल कटारिया से मिले थल सेनाध्यक्ष धीरज सेठ, सीमावर्ती सुरक्षा और नागरिक-सैन्य समन्वय पर चर्चा

पूर्व सैनिकों के कल्याण, सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर भी हुई बातचीत

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने मंगलवार को पंजाब लोक भवन में पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात की। बैठक में नागरिक-सैन्य समन्वय, क्षेत्रीय सुरक्षा और पूर्व सैनिकों के कल्याण से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। भारतीय सेना की कमान संभालने के बाद राज्यपाल के साथ यह जनरल धीरज सेठ की पहली मुलाकात थी।

बैठक में पश्चिमी कमान के आर्मी कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल पुष्पेंद्र सिंह तथा सेना मुख्यालय के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। जनरल धीरज सेठ ने राज्यपाल को राष्ट्र निर्माण के प्रति भारतीय सेना की प्रतिबद्धता से अवगत कराया। उन्होंने पूर्व सैनिकों के कल्याण को बढ़ावा देने वाली राज्य सरकार की नीतियों के लिए आभार भी जताया।

Advertisement

Advertisement

सीमावर्ती परियोजनाओं की दी जानकारी

थल सेनाध्यक्ष ने राज्यपाल को आंतरिक सुरक्षा से जुड़े नवीनतम घटनाक्रम, सीमावर्ती क्षेत्रों में चल रही परियोजनाओं और पूर्व सैनिकों के कल्याण से संबंधित विषयों की जानकारी दी। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया पंजाब के साथ-साथ केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक भी हैं।

आपसी विश्वास और समन्वय मजबूत करने पर जोर

नागरिक-सैन्य मामलों के सलाहकार कर्नल जसदीप संधू के अनुसार, बैठक से क्षेत्र में नागरिक-सैन्य समन्वय और मजबूत हुआ। इससे आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने, सीमाओं पर शांति बनाए रखने, प्राकृतिक आपदाओं और बाहरी खतरों से प्रभावी ढंग से निपटने तथा अन्य संकटों के लिए तैयार रहने की दिशा में आपसी विश्वास और भरोसा सुदृढ़ हुआ।

Advertisement
×