Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh: शादी से इन्कार करने पर युवती की हत्या, युवक ने बहाने से बुलाया था फ्रेगरेंस गार्डन में 

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में रविवार रात एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या एक सिरफिरे युवक ने की जो उससे शादी करना चाहता था। उसने बहाने से उसे बुलाया और फिर शादी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सुहानी का फाइल फोटो व विलाप करते परिजन। (इनसेट में) आरोपी विनय। फोटो ट्रिब्यून
Advertisement

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-36 स्थित फ्रेगरेंस गार्डन में रविवार रात एक युवती की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। हत्या एक सिरफिरे युवक ने की जो उससे शादी करना चाहता था। उसने बहाने से उसे बुलाया और फिर शादी के लिए हां करने को कहा, युवती के मना करने पर उसने उसकी चाकू मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया।

गार्डन में घूमने आए एक व्यक्ति ने घटना की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद घायल सुहानी को सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

मां से आखिरी बार फोन पर कहा- विनय ने मुझे चाकू मार दिया

मृतका की मां अनीता के मुताबिक, सुहानी घर से चॉकलेट लेने के बहाने निकली थी। जब वह देर तक वापस नहीं लौटी तो मां ने उसे फोन किया। चौथी बार कॉल उठाते हुए सुहानी ने कहा- “मां, विनय ने मुझे चाकू मार दिया है, मुझे बचा लो।” यह उसके जीवन की आखिरी बात साबित हुई।

Advertisement

कुछ दिन पहले तय हुआ था रिश्ता

बताया जा रहा है कि सुहानी का रिश्ता कुछ दिन पहले ही तय हुआ था। रविवार को ही वह अपने मंगेतर के साथ नया मकान देखने गई थी। सुहानी पंजाब यूनिवर्सिटी (Panjab University) में बीए थर्ड ईयर की छात्रा थी और सेक्टर-22 स्थित एक क्लीनिक में काम भी करती थी।उसके माता-पिता सेक्टर-35 में प्रेस का काम करते हैं। परिवार में चार बच्चे हैं और सुहानी सबसे बड़ी थी। मां ने कहा कि बेटी ही परिवार का सहारा थी।

पुलिस के अनुसार, आरोपी विनय बिहार के मधुबनी का रहने वाला है। वह सेक्टर-35 में मिठाई की दुकान पर काम करता था और बुड़ैल में किराये पर रहता था। परिजनों का आरोप है कि वह लंबे समय से सुहानी को परेशान कर रहा था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द पकड़ लिया जाएगा। घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अनीता ने आरोपी को फांसी की सजा देने की मांग की है। इस वारदात ने शहर में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

Advertisement
×