Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ में 'महादान' का दिखा भारी उत्साह, GMCH के तीन शिविरों में 200 से ज्यादा लोगों ने किया रक्तदान

शिविरों में युवाओं, एनसीसी कैडेट्स और नियमित रक्तदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा; 'मानवता की एक बूंद' रही इस वर्ष की थीम

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रविवार को चंडीगढ़ में 'महादान' को लेकर लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला। गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (जीएमसीएच) के ट्रांसफ्यूजन मेडिसिन विभाग द्वारा लगाए गए तीन अलग-अलग रक्तदान शिविरों में 200 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानवता की सेवा में अहम योगदान दिया। ये शिविर जीएमसीएच परिसर, सेक्टर 44 स्थित सूद भवन और अंबाला के साहा में आयोजित किए गए।

'मानवता की एक बूंद' रही इस वर्ष की थीम

इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस की थीम 'मानवता की एक बूंद: रक्तदान करें, जीवन बचाएं' (One Drop of Humanity: Give Blood, Save Lives) रखी गई थी।

Advertisement

सेक्टर 44 के सूद भवन में लगाया गया शिविर इसलिए भी खास रहा क्योंकि यह इंडियन डेंटल एसोसिएशन (मोहाली शाखा) और सूद सभा के सहयोग से आयोजित 10वां संयुक्त रक्तदान शिविर था। इस अवसर पर चंडीगढ़ ग्रुप मुख्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए बढ़-चढ़कर रक्तदान किया।

Advertisement

युवाओं और नियमित रक्तदाताओं का बढ़ाया हौसला

शिविर के दौरान नियमित रूप से रक्तदान करने वाले दाताओं को सम्मानित किया गया ताकि उनका जज्बा भविष्य में भी कायम रहे। साथ ही, युवाओं को भी इस पुनीत कार्य से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया।

जीएमसीएच की डायरेक्टर प्रिंसिपल डॉ. रवनीत कौर ने स्वैच्छिक रक्तदान के महत्व पर जोर देते हुए इसे समाज के लिए सबसे सार्थक और महान योगदान बताया। उन्होंने सभी दाताओं की मानवीय भावना की सराहना की और वहां मौजूद लोगों को स्वैच्छिक रक्तदान के अभियान को और मजबूत करने की शपथ दिलाई।

Advertisement
×