Chandigarh Voter Mapping: चंडीगढ़ में चुनावी मैपिंग कार्य होगा तेज, कैंप में लगाकर चल रही मैपिंग प्रक्रिया
Chandigarh Voter Mapping: चंडीगढ़ प्रशासन ने चुनावी मैपिंग और लंबित निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष बूथ कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत आज व कल (16 और 17...
Chandigarh Voter Mapping: चंडीगढ़ प्रशासन ने चुनावी मैपिंग और लंबित निर्वाचन संबंधी कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए विशेष बूथ कैंप आयोजित करने के निर्देश जारी किए हैं। इसी के तहत आज व कल (16 और 17 मई) को कैंप लगाए जा रहे हैं।
एसआईआर से पूर्व मैपिंग प्रक्रिया चल रही है। इसके तहत सभी BLO अपने-अपने मतदान केंद्रों पर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक विशेष कैंप आयोजित कर रहे हैं। सेक्टर 29 स्थित ट्रिब्यून कालोनी में पहुंची टीम ने बताया कि इन कैंपों का उद्देश्य मतदाताओं की मैपिंग प्रक्रिया को बेहतर बनाना और लंबित चुनावी कार्यों को तेजी से पूरा करना है।
आदेश में कहा गया है कि BLO, संबंधित बूथ लेवल एजेंट्स (BLAs) की सहायता से कैंप संचालित करेंगे ताकि बूथ स्तर पर बेहतर समन्वय सुनिश्चित किया जा सके।
BLO सुपरवाइजर्स को कैंपों की नियमित मॉनिटरिंग और समीक्षा कर रहे हैं। कैंप में बड़ी संख्या में वोटर मैपिंग के लिए पहुंच रहे हैं।

