Chandigarh: सेक्टर 47-48-46-49 के गोल चक्कर पर ट्रैफिक पुलिस का जागरूकता अभियान
Chandigarh Traffic Rules: सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील, नियम तोड़ने पर कैमरों से हो रही निगरानी
Chandigarh Traffic Rules: चंडीगढ़ के सेक्टर 47, 48, 46 और 49 के गोल चक्कर पर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने यातायात नियमों के पालन को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों और राहगीरों को सड़क सुरक्षा के प्रति सचेत किया गया और नियमों का पालन करने की अपील की गई।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस द्वारा रोड सेफ्टी मंथ–2026 के तहत लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को कम करना और यातायात को सुगम बनाना है। पुलिस हेलमेट और सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग, लेन अनुशासन और ‘नो ड्रिंक एंड ड्राइव’ के नियमों पर विशेष जोर दे रही है।
नियमों की निगरानी कैमरों से
ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शहर में लगाए गए कैमरों के माध्यम से यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और नियम तोड़ने पर चालान किया जा रहा है।
सुरक्षा उपकरण अनिवार्य
दोपहिया वाहन चालकों के लिए आईएसआई मार्क हेलमेट पहनना अनिवार्य है। चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट का प्रयोग जरूरी है।
इन नियमों का करें पालन
- रेड लाइट जंप न करें
- लेन अनुशासन बनाए रखें
- निर्धारित गति सीमा का पालन करें
- वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें
- अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें
साइकिल चालकों के लिए निर्देश
ट्रैफिक पुलिस ने साइकिल चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाने के बजाय साइकिल ट्रैक का ही उपयोग करें, जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।

