Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Traffic Plan: गणतंत्र दिवस के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन स्थानों पर रहेंगी पाबंदियां

Chandigarh Traffic Plan: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील की

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
सांकेतिक फोटो। चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस के एक्स अकाउंट से
Advertisement

Chandigarh Traffic Plan: गणतंत्र दिवस-2026 के अवसर पर चंडीगढ़ में होने वाले मुख्य समारोह और ‘एट होम’ कार्यक्रम को देखते हुए चंडीगढ़ पुलिस ने शहर के कई हिस्सों में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की है।

पुलिस के अनुसार 26 जनवरी को सुबह से लेकर शाम तक परेड ग्राउंड सेक्टर-17 और हरियाणा लोक भवन के आसपास यातायात पर विशेष नियंत्रण रहेगा। आम लोगों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने और समय से पहले यात्रा की योजना बनाने की अपील की गई है।

Advertisement

परेड ग्राउंड सेक्टर-17: सुबह 6:30 बजे से प्रतिबंध

पुलिस के मुताबिक, 26 जनवरी को सुबह 6:30 बजे से समारोह समाप्त होने तक, आपातकालीन वाहनों को छोड़कर परेड ग्राउंड सेक्टर-17 के आसपास कई प्रमुख मार्ग बंद या डायवर्ट रहेंगे। इनमें सेक्टर 16/17/22/23 राउंडअबाउट से गुरदियाल सिंह पेट्रोल पंप (सेक्टर-22A), ओल्ड डिस्ट्रिक्ट कोर्ट से शिवालिक होटल की पिछली सड़क, एमसी ऑफिस के पास लायंस रेस्टोरेंट लाइट पॉइंट से परेड ग्राउंड और आसपास के अन्य संपर्क मार्ग शामिल हैं। इसके साथ ही, सेक्टर-22A मार्केट के सामने दुकानों की पार्किंग में सुबह 6:30 बजे से सामान्य वाहनों की पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।

Advertisement

पार्किंग और पहुंच की व्यवस्था

विशेष आमंत्रितों को, जिनके पास अधिकृत पार्किंग लेबल होंगे, उद्योग पथ के रास्ते क्रिकेट स्टेडियम चौक से होकर परेड ग्राउंड पहुंचने और सेक्टर-22A मार्केट के सामने निर्धारित पार्किंग में वाहन खड़े करने के निर्देश दिए गए हैं।

आम जनता ISBT सेक्टर-17 चौक या 17/18 लाइट पॉइंट की ओर से परेड ग्राउंड पहुंच सकती है। उनके लिए सेक्टर-22B पार्किंग, सर्कस ग्राउंड, नीलम सिनेमा के पास पार्किंग और सेक्टर-17 की मल्टी-स्टोरी पार्किंग निर्धारित की गई है।

बसों के लिए अलग ट्रैफिक प्लान

ISBT सेक्टर-17 की ओर आने वाली बसों को किसान भवन चौक और पिकाडिली चौक से हिमालय मार्ग होते हुए छोटे चौक (गुरदियाल सिंह पेट्रोल पंप के पास) से ISBT भेजा जाएगा। समारोह समाप्ति के समय सुबह 11:30 बजे से 12:15 बजे तक, भीड़ को नियंत्रित करने के लिए 17/18 लाइट पॉइंट, एरोमा लाइट पॉइंट, सेक्टर 18/19/20/21 चौक और क्रिकेट स्टेडियम चौक की ओर से आने वाले ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा। इस दौरान संबंधित हिस्से में केवल बसों को चलने की अनुमति होगी।

सुरक्षा व्यवस्था और प्रवेश नियम

पुलिस ने सभी आमंत्रितों से सुबह 9:15 बजे तक अपनी सीट पर पहुंचने को कहा है। विशेष आमंत्रितों का प्रवेश गेट नंबर 6 और 7 से, आम जनता का गेट नंबर 8, 9 और 10 से तथा मीडिया कर्मियों का प्रवेश गेट नंबर 5 से निर्धारित किया गया है। सभी आगंतुकों के लिए मूल फोटो पहचान पत्र साथ रखना अनिवार्य होगा। बैग, माचिस, चाकू, सिगरेट, हथियार, शराब, ज्वलनशील वस्तुएं, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, काले झंडे या बैनर लाने पर प्रतिबंध रहेगा।

हरियाणा लोक भवन ‘एट होम’ कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस पर हरियाणा लोक भवन में आयोजित ‘एट होम’ कार्यक्रम के चलते दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक गुरसागर साहिब गुरुद्वारा मोड़ से 5/6/7/8 चौक (विज्ञान पथ) तक सामान्य यातायात प्रतिबंधित रहेगा। आमंत्रितों को सुकना लेक की ओर से उत्तरी मार्ग का उपयोग करने और हरियाणा राजभवन के सामने लागू वन-वे सिस्टम का पालन करने को कहा गया है। वहीं, आम जनता को सुकना लेक जाने के लिए रॉक गार्डन साइड से उत्तरी मार्ग अपनाने की सलाह दी गई है।

Advertisement
×