Chandigarh Traffic Alert: कल 12 घंटे बंद रहेगा रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 123-स्पेशल
Chandigarh Traffic Alert: घग्गर-चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रैक मरम्मत कार्य के चलते सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा बंद, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
Chandigarh Traffic Alert: चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार को ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए आम जनता को सूचित किया है कि रविवार 19 जुलाई को घग्गर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच स्थित रेलवे लेवल क्रॉसिंग गेट नंबर 123-स्पेशल अस्थायी रूप से बंद रहेगा।
ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, रेलवे ट्रैक पर मरम्मत कार्य के कारण यह गेट रविवार सुबह 8:00 बजे से रात 8:00 बजे तक बंद रहेगा। इस दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने और अतिरिक्त समय लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई है।
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि मरम्मत कार्य के दौरान यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहेंगे। लोगों से अपील की गई है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें और पुलिस कर्मियों के निर्देशों का सहयोग करें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा या जाम की स्थिति से बचा जा सके।
The general public is being #informed that Level Crossing Gate No. 123-Spl. between Ghaggar-Chandigarh Railway Station will remain temporarily closed on 19.07.2026 from 08:00 hrs to 20:00 hrs due to road repair work of railway track. Traffic Police is on the job. pic.twitter.com/qngJDjj4Se
— Chandigarh Traffic Police (@trafficchd) July 18, 2026

