Chandigarh Traffic Advisory : चंडीगढ़ में 13 जुलाई को इन प्रमुख सड़कों पर रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
सुबह 10:30 से दोपहर 3 बजे तक सेक्टर-43, हिमालयन मार्ग, दक्षिण मार्ग और मोहाली बैरियर की ओर जाने वाले कई मार्ग प्रभावित रहेंगे।
Chandigarh Traffic Advisory : यदि आप सोमवार (13 जुलाई) को सुबह 10:30 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच शहर में सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो पहले यह ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें। विशेष व्यवस्थाओं के चलते चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने कई प्रमुख मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्ट और आंशिक रूप से प्रतिबंधित रखने का निर्णय लिया है।
यातायात पुलिस के अनुसार निम्नलिखित मार्गों पर ट्रैफिक प्रभावित रहेगा :
- सेक्टर-51/52 लाइट प्वाइंट से ISBT सेक्टर-43 चौक तक।
- सेक्टर-34/35-43/44 चौक (साउथ एंड चौक) से सेक्टर-21/22-34/35 चौक (पिकाडिली चौक) तक, जिसमें अरोमा लाइट प्वाइंट (हिमालयन मार्ग) भी शामिल है।
- पिकाडिली चौक से सेक्टर-20/21-33/34 चौक (दक्षिण मार्ग) तक, जिसमें किसान भवन चौक और सेक्टर-20/30-32/33 चौक (गुरुद्वारा चौक) शामिल हैं।
- सेक्टर-20/21-33/34 चौक से सेक्टर-33/34-44/45 चौक, सेक्टर-44/45-50/51 चौक (गौशाला चौक), सेक्टर-50/51 चौक से मोहाली बैरियर तक सरोवर पथ, सेक्टर-20/21 लाइट प्वाइंट और सेक्टर-45/46-49/50 चौक तक।
यात्रा से पहले अपडेट जरूर देखें
चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इन मार्गों से बचने का प्रयास करें, वैकल्पिक रास्तों का उपयोग करें और यात्रा शुरू करने से पहले ट्रैफिक की ताजा स्थिति सोशल मीडिया पर जांच लें। अपडेट X (@trafficchd), इंस्टाग्राम (@trafficchd) और फेसबुक (@ChandigarhTrafficPolice) पर उपलब्ध रहेंगे।
पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि अस्थायी ट्रैफिक प्रतिबंध और डायवर्जन सार्वजनिक सुविधा एवं सुरक्षा के मद्देनजर लागू किए जा रहे हैं।

