Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक की 13 साल बाद हुई जनरल बॉडी मीटिंग

चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग शनिवार को चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई। यह मीटिंग वर्ष 2012 के बाद लगभग 13 वर्षों के अंतराल के बाद...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement
चंडीगढ़ स्टेट कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की सालाना जनरल बॉडी मीटिंग शनिवार को चेयरमैन सतिंदर पाल सिंह सिद्धू की अध्यक्षता में सेक्टर-22 स्थित कम्युनिटी सेंटर में संपन्न हुई। यह मीटिंग वर्ष 2012 के बाद लगभग 13 वर्षों के अंतराल के बाद आयोजित की गई।बैठक में बैंक के वाइस चेयरमैन कुलविंदर सिंह काला, मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा चगति सहित सभी डायरेक्टर भूपिंदर सिंह बड़हेडी, हरदीप सिंह, जीत सिंह, जुझार सिंह, बाल किशन, तरलोचन सिंह, गुरप्रीत सिंह, मंजीत सिंह राणा, जनरल मैनेजर संधू, बैंक के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में बैंक के शेयर होल्डर उपस्थित रहे।

इस अवसर पर चेयरमैन सतेंद्र पाल सिद्धू ने कहा कि वर्ष 2012 के बाद 13 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद जनरल बॉडी मीटिंग का आयोजन होना बैंक के लिए उपलब्धि है। बैठक में बोर्ड द्वारा प्रस्तुत सभी एजेंडे बिना किसी विरोध के सर्वसम्मति से पारित किए गए, जो बैंक के शेयर होल्डर्स के भरोसे, पारदर्शिता और मजबूत प्रशासनिक व्यवस्था का प्रमाण है। सिद्धू ने कहा कि बैंक प्रबंधन भविष्य में भी पारदर्शिता, जवाबदेही और सदस्यों के हितों की रक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता रहेगा। मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराधा चगति ने चेयरमैन, सभी डायरेक्टर्स, शेयर होल्डर्स और बैंक स्टाफ का सहयोग के लिए धन्यवाद किया।

Advertisement

Advertisement

Advertisement
×