Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Shines : अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स में चंडीगढ़ की धमक, 55 पदक जीतकर किया नाम रोशन

Chandigarh Shines : मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन चंडीगढ़ ने सातवीं अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश और शहर का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक अजमेर, राजस्थान में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Shines : मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन चंडीगढ़ ने सातवीं अंतरराष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश और शहर का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप 30 जनवरी से 2 फरवरी 2026 तक अजमेर, राजस्थान में आयोजित की गई।

इस प्रतियोगिता में चंडीगढ़ टीम की ओर से कुल 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इनमें से 23 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 20 ने रजत पदक और 12 ने कांस्य पदक जीतकर कुल 55 पदक भारत के नाम किए। यह उपलब्धि न केवल देश के लिए बल्कि चंडीगढ़ के लिए भी गर्व का विषय रही।

Advertisement

प्रतियोगिता में तेज सिंह ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार प्रदर्शन किया। कंवलजीत सिंह ने 100 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। सूरज मणि ने 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ में दो स्वर्ण पदक जीतकर सबका ध्यान खींचा। अन्य खिलाड़ियों ने भी विभिन्न आयु वर्गों में अपने दमखम से पदक तालिका को मजबूत किया।

Advertisement

मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन चंडीगढ़ के अध्यक्ष डॉ राहुल बड़कोदिया ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। आजीवन अध्यक्ष सतप्रकाश वर्मा व महासचिव प्रदीप कुमार ने भी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि आप जैसे खिलाड़ियों की बदौलत चंडीगढ़ खेल मानचित्र पर लगातार आगे बढ़ रहा है।

पदक विजेता खिलाड़ी

• तेज सिंह (80+) 100 मीटर और 200 मीटर स्वर्ण

• सतवंत कौर (75+) शॉटपुट रजत, 5 किलोमीटर वॉक कांस्य

• हरपाल सिंह (75+) 5 किलोमीटर वॉक कांस्य

• बख्शीश कौर (70+) 200 मीटर स्वर्ण, 80 मीटर हर्डल रजत

• रणधीर सिंह (70+) शॉटपुट और डिस्कस थ्रो रजत

• वीरमती देवी (65+) 5 किलोमीटर वॉक स्वर्ण

• परमजीत कौर (60+) 5 किलोमीटर वॉक स्वर्ण

• जसवीर सिंह (50+) हाई जंप रजत

• संजय दलाल (45+) 100 मीटर रजत, लॉन्ग जंप कांस्य

• कंवलजीत सिंह (40+) 100 मीटर स्वर्ण

• सूरज मणि (40+) 5 किलोमीटर और 10 किलोमीटर दौड़ स्वर्ण

Advertisement
×