Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Hanuman Utsav : रामभजनों से गूंजा सिटी ब्यूटीफुल , श्री बालाजी और खाटू श्याम महाराज के 100 फुट ऊंचे दरबार में मत्था टेकने उमड़े श्रद्धालु

आस्था का सैलाब: चंडीगढ़ के सेक्टर-32ए के प्राचीन हनुमान मंदिर में पहली बार आयोजन

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Hanuman Utsav :  चंडीगढ़ के सेक्टर-32ए स्थित प्राचीन श्री हनुमान मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा पहली बार हनुमान उत्सव अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित भव्य समारोह में चंडीगढ़ के मेयर सौरभ जोशी ने भी शिरकत की। इस पावन अवसर पर मंदिर परिसर में श्री बालाजी और खाटू श्याम महाराज का 100 फुट ऊंचा विशाल दरबार सजाया गया था, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र रहा।

पलविंद्र पलक के भजनों ने बांधा समां

शाम के समय मंदिर का वातावरण पूरी तरह से भक्तिमय हो गया। श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की अगुवाई में शाम साढ़े सात बजे श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ के साथ सांध्यकालीन कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद फतेहाबाद से विशेष रूप से आमंत्रित सुप्रसिद्ध भजन गायिका पलविंद्र पलक ने रामभजन व अन्य सुरीले भजन प्रस्तुत कर ऐसा समां बांधा कि श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए।

Advertisement

पांच क्विंटल लड्डुओं का बंटा प्रसाद

उत्सव के दौरान मंदिर कमेटी की ओर से विशाल भंडारे की सुचारू व्यवस्था की गई थी। इसमें लगभग ढाई से तीन हजार श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर श्रद्धाभाव से प्रसाद ग्रहण किया। श्रद्धालुओं को बांटे गए प्रसाद में मुख्य रूप से इमरती, ताजे फल और लगभग पांच क्विंटल लड्डुओं का वितरण किया गया।

Advertisement

इस भव्य धार्मिक आयोजन में मेयर सौरभ जोशी के अतिरिक्त हिंदू महापर्व सभा के पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता अरुण सूद, अनिल दूबे, मनीष दूबे और स्थानीय पार्षद अंजू कत्याल, श्री बालाजी प्रचार मंडल चंडीगढ़ की कार्यकारिणी, मंडल सदस्यों समेत  सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Advertisement
×