Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Road Recarpeting : हिचकोलों वाले सफर से मिलेगी मुक्ति, पांच करोड़ से संवरेंगी चंडीगढ़ सेक्टर 15 की सड़कें

मेयर सौरभ जोशी ने नारियल फोड़कर किया शुभारंभ

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
चंडीगढ़ के सेक्टर-15 में शनिवार को सड़क री-कारपेटिंग परियोजना का नारियल फोड़कर शुभारंभ करते मेयर सौरभ जोशी। -हप्र
Advertisement
Chandigarh Road Recarpeting : सेक्टर-15 के निवासियों को जल्द ही हिचकोले खाने वाले सफर और टूटी सड़कों से बड़ी राहत मिलने जा रही है। चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर सौरभ जोशी ने शनिवार को सेक्टर-15 में सड़कों की री-कारपेटिंग के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। 5 करोड़ रुपये के इस प्रोजेक्ट के तहत सेक्टर की वी-4, वी-5 और वी-6 श्रेणी की सभी अंदरूनी सड़कों का कायाकल्प कर सुगम यातायात सुनिश्चित किया जाएगा।

37 किलोमीटर सड़कों का होगा नवीनीकरण

उद्घाटन अवसर पर मेयर सौरभ जोशी ने बताया कि इस व्यापक परियोजना के तहत करीब 37 किलोमीटर (12 फुट चौड़ाई के समतुल्य) लंबाई की सड़कों को कवर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों को आवाजाही में परेशानी न हो, इसलिए कार्य को चरणबद्ध और व्यवस्थित तरीके से अंजाम दिया जाएगा। इस पूरे प्रोजेक्ट को दो महीने के भीतर पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

Advertisement

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर रहेगा पूरा जोर

मेयर ने भरोसा दिलाया कि सड़कों के निर्माण कार्य में गुणवत्ता, पारदर्शिता और समयबद्धता का पूरा ध्यान रखा जाएगा ताकि डामर की यह नई परत लंबे समय तक टिके। उन्होंने कहा कि निगम शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने और नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस पहल का स्वागत करते हुए सेक्टर-15 के निवासियों ने नगर निगम का आभार व्यक्त किया है।

Advertisement

Advertisement
×