Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Schools Bomb Threat: एसएसपी बोलीं- 26 स्कूलों को मिली धमकी, 10 की जांच में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला

Chandigarh Schools Bomb Threat:  चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 26 स्कूलों को धमकी भरी कॉल या संदेश...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Schools Bomb Threat:  चंडीगढ़ में स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों के मामले पर चंडीगढ़ की एसएसपी कंवरदीप कौर ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि अब तक कुल 26 स्कूलों को धमकी भरी कॉल या संदेश प्राप्त हुए हैं। इनमें से 10 स्कूलों की गहन जांच पूरी कर ली गई है, जहां कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।

एसएसपी कंवरदीप कौर ने जानकारी दी कि जिन ई-मेल आईडी से धमकी भरे संदेश भेजे गए हैं, उनकी साइबर सेल द्वारा जांच की जा रही है। इस पूरे मामले में सेक्टर-17 थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: Chandigarh Bomb Threat: बम धमकी के बीच चंडीगढ़ प्रशासन की एडवाइजरी, स्कूलों से शांति बनाए रखने की अपील

Advertisement

जब उनसे यह पूछा गया कि इससे पहले हाई कोर्ट और डिस्ट्रिक्ट कोर्ट को मिली धमकियों की जांच कहां तक पहुंची है, तो एसएसपी ने बताया कि उन मामलों की जांच भी अभी जारी है और पुलिस सभी कड़ियों को जोड़कर काम कर रही है।

यह भी पढ़ें: Bomb Threat: चंडीगढ़ और गुरुग्राम के कई निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, अफरा-तफरी

एसएसपी ने स्कूल प्रशासन और अभिभावकों से अपील की कि घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क हैं और हर स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है। फिलहाल, पुलिस टीमें लगातार स्कूल परिसरों की जांच कर रही हैं और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Advertisement
×