Chandigarh Rose Festival : तू जूलियट जट्ट दी के सितारों ने चंडीगढ़ में बिखेरा जलवा
चंडीगढ़ का 54वां रोज फेस्टिवल इस बार सिर्फ फूलों की खुशबू तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टेलीविजन ग्लैमर की चमक से भी जगमगा उठा। जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में कलर्स के चर्चित शो ‘तू...
चंडीगढ़ का 54वां रोज फेस्टिवल इस बार सिर्फ फूलों की खुशबू तक सीमित नहीं रहा, बल्कि टेलीविजन ग्लैमर की चमक से भी जगमगा उठा। जाकिर हुसैन रोज गार्डन में आयोजित इस तीन दिवसीय उत्सव में कलर्स के चर्चित शो ‘तू जूलियट जट्ट दी’ के कलाकारों ने शिरकत कर माहौल को यादगार बना दिया।
यह शो ड्रीमियता एंटरटेनमेंट के बैनर तले सरगुन मेहता और रवि दुबे द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। दर्शक इसे रोजाना शाम 07:00 बजे कलर्स टीवी और जियोहॉटस्टार पर देख सकते हैं।
फेस्टिवल में स्टार्स का खास अंदाज![]()
नवाब उर्फ सैयद रजा, हीर उर्फ जसमीत कौर और गुलाब उर्फ संगीता घोष ने मंच पर शो से प्रेरित प्रस्तुति दी। जैसे ही कलाकार मंच पर पहुंचे, दर्शकों की तालियों और चीयर्स से पूरा गार्डन गूंज उठा। रोज किंग और क्वीन का ताज पहनाने और सिंगिंग प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करने के दौरान भीड़ का उत्साह देखने लायक रहा।
कहानी का इमोशनल टर्न
शो की कहानी एक अनोखे समीकरण पर आधारित है, जहां शादी पहले, कॉलेज बाद में और प्यार धीरे धीरे अपनी जगह बनाता है। फेस्टिवल के लाइव मोमेंट में नवाब ने पहली बार सार्वजनिक तौर पर हीर को अपनी पत्नी स्वीकार किया। इस दृश्य ने कहानी को नया भावनात्मक मोड़ दिया और दर्शकों में खास उत्साह देखा गया।
सैयद रजा ने कहा कि नवाब का बेफिक्र लेकिन ईमानदार स्वभाव दर्शकों को जोड़ रहा है। आने वाले एपिसोड्स में उसका किरदार ज्यादा जिम्मेदार और फोकस्ड नजर आएगा। जसमीत कौर के मुताबिक हीर का आत्मविश्वास और नवाब के प्रति उसका अटूट भरोसा उनके रिश्ते को नई दिशा देगा। संगीता घोष ने संकेत दिया कि गुलाब का किरदार कॉलेज ट्रस्टी के रूप में एंट्री के बाद कई अप्रत्याशित टकराव लेकर आएगा।

