Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Rose Festival: पीजीआई ने बागवानी में गाड़े झंडे, लगातार छठी बार बना ओवरऑल चैंपियन

Chandigarh Rose Festival: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित 54वें रोज फेस्टिवल में पीजीआईएमईआर (PGIMER) के हॉर्टिकल्चर विंग ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। संस्थान ने बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार छठे साल 'ओवरऑल...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Rose Festival: चंडीगढ़ के सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में आयोजित 54वें रोज फेस्टिवल में पीजीआईएमईआर (PGIMER) के हॉर्टिकल्चर विंग ने अपनी बादशाहत बरकरार रखी है। संस्थान ने बागवानी के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए लगातार छठे साल 'ओवरऑल टॉप पोजीशन' हासिल कर एक नया इतिहास रचा।

पीजीआईएमईआर के इंजीनियरिंग विभाग के हॉर्टिकल्चर विंग ने इस साल रिकॉर्ड 40 पुरस्कार अपने नाम किए हैं, जो इस प्रतियोगिता के इतिहास में विंग का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

Advertisement

पीजीआई की टीम ने पॉट-सेक्शन, कट-फ्लॉवर सेक्शन और लॉन सेक्शन तीनों ही श्रेणियों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। निदेशक पीजीआईएमईआर के मार्गदर्शन में मिली इस उपलब्धि ने संस्थान के ग्रीन कैंपस मैनेजमेंट और बागवानी विशेषज्ञता को एक बार फिर साबित कर दिया है।

Advertisement

Advertisement
×