Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Rose Festival की शुरुआत, 22 फरवरी तक सजेगा गुलाबों का मेला

Chandigarh Rose Festival 2026: चंडीगढ़ में 54वां रोज फेस्टिवल धूमधाम से शुरू हो गया है। यह महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ट्रिब्यून फोटो
Advertisement

Chandigarh Rose Festival 2026: चंडीगढ़ में 54वां रोज फेस्टिवल धूमधाम से शुरू हो गया है। यह महोत्सव 22 फरवरी तक चलेगा। उद्घाटन समारोह में चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया (Gulab Chand Kataria) ने शिरकत कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस वर्ष फेस्टिवल का मुख्य आकर्षण 850 से अधिक गुलाब की दुर्लभ और आकर्षक किस्में हैं, जो देश-विदेश से आए पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही हैं। आयोजन स्थल जाकिर हुसैन रोज गार्डन (Zakir Hussain Rose Garden) को रंग-बिरंगे फूलों की लड़ियों से सजाया गया है। पर्यटकों की सुविधा के लिए बैठने के विशेष प्रबंध भी किए गए हैं।

Advertisement

60 से अधिक स्टॉल, प्रीमियम फूड से लेकर लोकल स्वाद तक

रोज फेस्टिवल में 60 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें प्रीमियम फूड सेगमेंट के साथ-साथ स्थानीय व्यंजन और हस्तशिल्प स्टॉल भी शामिल हैं, जो लोगों को खास अनुभव दे रहे हैं।

Advertisement

प्रतियोगिताओं की धूम

महोत्सव के दौरान कई आकर्षक प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मिस्टर रोज किंग और रोज क्वीन प्रतियोगिता, सीनियर सिटीजन्स के लिए रोज किंग और रोज क्वीन, ऑन द स्पॉट पेंटिंग, फोक डांस, फोटोग्राफी प्रतियोगिता आदि शामिल हैं।

हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून आकर्षण

नगर निगम ने इस बार पर्यटकों के मनोरंजन के लिए हेलीकॉप्टर राइड और हॉट एयर बैलून की व्यवस्था की है। वहीं बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के झूले भी लगाए गए हैं, जिससे यह फेस्टिवल पूरे परिवार के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। रोज फेस्टिवल के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंच रहे हैं और शहर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।

Advertisement
×