Chandigarh Rose Festival 2026 : सेक्टर-16 में तीन दिन ट्रैफिक एडवाइजरी, तय पार्किंग पर ही अनुमति
चंडीगढ़ रोज गार्डन में रोज फेस्टिवल 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होगा
Chandigarh Rose Festival 2026 : सेक्टर-16 स्थित रोज गार्डन में 20 से 22 फरवरी तक आयोजित होने वाले Rose Festival 2026 को लेकर चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। आयोजन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सेक्टर-16 की आंतरिक सड़कों, साइकिल ट्रैक और पैदल मार्ग पर पार्किंग पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित पार्किंग स्थलों के अलावा कहीं भी वाहन खड़ा करने पर तुरंत टोइंग की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई होगी। वाहन टो होने या अन्य जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर 1073 सक्रिय रहेगा।
निर्धारित पार्किंग स्थल
चंडीगढ़ पुलिस मुख्यालय के पीछे
यूटी सचिवालय व चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड, सेक्टर-9 के पीछे
पंजाब पुलिस मुख्यालय के पीछे से केंद्रीय सदन, सेक्टर-9 तक
रोज गार्डन (सेक्टर-16) के पीछे
होटल ताज के सामने, सेक्टर-17
टीडीआई मॉल के सामने, सेक्टर-17
मल्टी लेवल पार्किंग और नीलम पार्किंग, सेक्टर-17
सेक्टर-9 के एससीओ (मध्य मार्ग) के सामने
एमसी ऑफिस, सेक्टर-17 के सामने पार्किंग स्थल
पिक एंड ड्रॉप प्वाइंट
रास फ्रंटियर, सेक्टर-17
नीलम थिएटर के समीप, सेक्टर-17
पुलिस की सलाह
कार पूलिंग और सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें
ट्रैफिक कर्मियों के निर्देशों का पालन करें
अनावश्यक हॉर्न बजाने से बचें
भीड़ के अनुसार कुछ मार्गों पर अस्थायी डायवर्जन लागू हो सकता है
प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि नियमों का पालन कर ही आयोजन का आनंद लें, ताकि सभी के लिए यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

