Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

महाराजा रणजीत सिंह कप पोलो सीजन 2026 के लिए चंडीगढ़ तैयार

80 से अधिक घोड़े और पोलो खिलाड़ी पहुंचे

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
पोलो इवेंट में हिस्सा लेते खिलाड़ी।
Advertisement
चंडीगढ़ पोलो सीजन 2026 के लिए मंच तैयार है। महाराजा रणजीत सिंह पोलो कप 29 मार्च रविवार से चंडीगढ़ पोलो क्लब में शुरू होने जा रहा है। एक सप्ताह तक चलने वाले इस पोलो आयोजन में देशभर से शीर्ष पोलो टीमें, खिलाड़ी अपने घोड़ों के साथ भाग लेंगे, जिससे यह उत्तर भारत के प्रमुख पोलो आयोजनों में से एक बन गया है।

रविवार को टूर्नामेंट के उद्घाटन मुकाबले में रिमाउंट वेटरनरी कॉपर्स और आर्टिलरी की टीमें आमने-सामने होंगी। टूर्नामेंट से पहले की तैयारियों के तहत शनिवार देर शाम देश भर के विभिन्न डिफेंस फोर्सिस और पोलो क्लबों से घोड़ों से भरी होर्स वेन्स और एम्बुलेंस चंडीगढ़ पहुंचीं। कुछ रक्षा टीमों ने शनिवार से अभ्यास सत्र शुरू कर दिया है। इस वर्ष के आयोजन की एक विशेष बात यह है कि सभी एरिना पोलो मैच फ्लड लाइट्स में खेले जाएंगे, जिससे दर्शकों को एक अलग और शानदार अनुभव मिलेगा। मैच प्रतिदिन शाम 4:30 बजे से शुरू होंगे।

Advertisement

इससे पहले चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलप्रीत सिंह सिद्धू के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात कर पोलो को बढ़ावा देने में प्रशासन के निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया और उन्हें इस सप्ताह भर चलने वाले पोलो सीजन में आमंत्रित किया। राज्यपाल ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए आश्वासन दिया कि वह टूर्नामेंट के दौरान किसी एक दिन चंडीगढ़ पोलो क्लब में आकर इस शाही खेल का आनंद लेंगे।

Advertisement

यह टूर्नामेंट इंडियन पोलो एसोसिएशन के अधीन चंडीगढ़ पोलो एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है। इस सीजन में कई प्रतिष्ठित टीमें भाग लेंगी, जिनमें मेजबान जीबी लीजेंड्स चंडीगढ़, आर्मी सर्विस कोर, रिमाउंट वेटरनरी कोर, आर्टिलरी, मेयो कॉलेज अजमेर, पंजाब टीम, हरियाणा टीम और फर्स्ट स्टेप्स शामिल हैं।

मैचों के अलावा पोलो सीजन के दौरान कई सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उद्घाटन दिवस पर सूफी बैठक, लेडीज बूट्स एंड हैट्स हाई टी और एक भव्य गाला नाइट शामिल है।

Advertisement
×