Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Grand Independence Day Sale
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Rain Alert: ट्राईसिटी में रातभर बारिश के बाद रेड अलर्ट जारी, अगले कुछ घंटों में तेज बारिश की चेतावनी

Chandigarh Rain Alert: आईएमडी ने लोगों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की; सोमवार तक येलो अलर्ट, गुरुवार को 34 मिमी बारिश दर्ज

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
featured-img featured-img
ज़ीरकपुर में भारी बारिश के बाद चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर पानी भरे रास्ते से गुज़रते यात्री। ट्रिब्यून फ़ोटो
Advertisement

Chandigarh Rain Alert: चंडीगढ़ में वीरवार को इस मानसून की सबसे अधिक बारिश दर्ज होने के बाद शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है। वीरवार रातभर रुक-रुककर मध्यम से तेज बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शुक्रवार सुबह शहर के लिए रेड अलर्ट जारी किया।

शुक्रवार सुबह लोग एक बार फिर बारिश के बीच जागे। वीरवार की बारिश से शहर की कई सड़कें और निचले इलाके पहले ही जलमग्न हो चुके थे और रातभर हुई बारिश से हालात और प्रभावित हुए।

Advertisement

आईएमडी ने सुबह 7:22 बजे रेड अलर्ट नाउकास्ट जारी करते हुए अगले कुछ घंटों के दौरान चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और आसपास के क्षेत्रों में मध्यम से तेज तथा कहीं-कहीं अत्यधिक तेज बारिश की संभावना जताई। विभाग ने लोगों को गरज-चमक के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने, पेड़ों के नीचे शरण न लेने, कमजोर ढांचों से दूर रहने और मौसम सामान्य होने तक बाहरी गतिविधियां स्थगित रखने की सलाह दी है।

Advertisement

यह चेतावनी ऐसे समय जारी की गई है जब गुरुवार को सुबह 8:30 बजे से शाम 5:30 बजे के बीच चंडीगढ़ में 34 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई थी। यह उस दिन पंजाब में सबसे अधिक तथा पंजाब-हरियाणा क्षेत्र में यमुनानगर (54 मिमी) और पलवल (38.5 मिमी) के बाद तीसरी सबसे अधिक वर्षा रही।

लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई संवेदनशील इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी रही। कई स्थानों पर स्टॉर्म वाटर ड्रेन और सड़क किनारे बनी नालियां बारिश का पानी तेजी से निकालने में नाकाम रहीं।

आईएमडी ने चंडीगढ़ के लिए सोमवार तक येलो अलर्ट भी जारी रखा है। इस दौरान कुछ स्थानों पर भारी बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मंगलवार से मौसम संबंधी कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की गई है, जिससे संकेत मिलता है कि वर्षा गतिविधियों में धीरे-धीरे कमी आ सकती है, हालांकि मानसूनी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून चंडीगढ़ पर सक्रिय बना हुआ है। वातावरण में पर्याप्त नमी और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण सोमवार तक रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जबकि मंगलवार से वर्षा की तीव्रता कम होने की उम्मीद है।

मौसम अलर्ट के रंगों का मतलब

  • येलो अलर्ट: सतर्क रहें, मौसम सामान्य गतिविधियों को प्रभावित कर सकता है।
  • ऑरेंज अलर्ट: तैयार रहें, मौसम से व्यवधान की आशंका है और सुरक्षा उपाय अपनाएं।
  • रेड अलर्ट: तुरंत कार्रवाई करें, गंभीर मौसम की स्थिति है। अनावश्यक यात्रा और बाहरी गतिविधियों से बचें तथा प्रशासन की सलाह का पालन करें।
Advertisement
×