Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
Add Tribune As Your Trusted Source
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Railway Station: 36 दिन का ब्लॉक, 442 ट्रेनें रद्द; यहां पढ़ें पूरी जानकारी

Chandigarh Railway Station: 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा काम; 54 ट्रेनें अंबाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेट/ऑरिजिनेट, 4 ट्रिप डायवर्ट; मोहाली में अतिरिक्त ठहराव

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Railway Station: चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन के कार्य को गति देने के लिए रेल भूमि विकास प्राधिकरण (RLDA) द्वारा मौजूदा फुट ओवर ब्रिज (FOB) के शेष गार्डरों की लॉन्चिंग तथा पुराने FOB के गार्डरों को हटाने का कार्य किया जाना है। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए चंडीगढ़ स्टेशन पर विभिन्न रेल लाइनों पर चरणबद्ध तरीके से कुल 36 दिनों का पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।

कार्यक्रम के अनुसार, ब्लॉक को तीन चरणों में संचालित किया जाएगा

Advertisement

  • 10 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 6 (प्लेटफॉर्म नंबर 5), लाइन नंबर 7 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 8 (प्लेटफॉर्म नंबर 6) पर पावर एवं ट्रैफिक ब्लॉक रहेगा।
  • 22 सितंबर से 03 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 4 (प्लेटफॉर्म नंबर 3) एवं लाइन नंबर 5 (प्लेटफॉर्म नंबर 4) पर ब्लॉक रहेगा।
  • 04 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2026 तक (12 दिन): लाइन नंबर 1 (प्लेटफॉर्म नंबर 2), लाइन नंबर 2 (नॉन-प्लेटफॉर्म) एवं लाइन नंबर 3 (प्लेटफॉर्म नंबर 2) पर ब्लॉक रहेगा।

इन ब्लॉकों के दौरान यात्रियों को असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेनों के संचालन में आवश्यक परिवर्तन किए गए हैं। ब्लॉक के दौरान 12 ट्रेनों के कुल 442 ट्रेन ट्रिप्स रद्द किए जाएंगे, 06 ट्रेनों के कुल54 ट्रिप्स को निर्धारित समयावधि में अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेट/शॉर्ट ओरिजिनेट व 02 ट्रेनों के कुल 4 ट्रिप्स को डाईवर्ट किया जाएगा।

Advertisement

अम्बाला कैंट तक शॉर्ट टर्मिनेशन/ओरिजिनेशन

ट्रेन संख्या 15063/15068, 12983/12984 तथा 20989/20990 के संचालन में निर्धारित तिथियों पर बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों में से संबंधित सेवाओं को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट अथवा शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, ट्रेन संख्या 20989 को अम्बाला कैंट स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट कर वापसी में अम्बाला कैंट के प्लेटफॉर्म नंबर 2 से शॉर्ट ओरिजिनेट किया जाएगा।

दो ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन

ब्लॉक अवधि के दौरान ट्रेन संख्या 14615/14616 (लालकुआं–अमृतसर-लालकुआं) के संचालन में भी निर्धारित तिथियों पर मार्ग परिवर्तन किया जाएगा। इन ट्रेनों को चंडीगढ़ के बजाय अम्बाला–सरहिंद–सानेहवाल मार्ग से संचालित किया जाएगा I

यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त ठहराव

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कुछ ट्रेनों को साहिबजादा अजीत सिंह नगर (मोहाली) स्टेशन (SASN) पर अतिरिक्त अस्थायी ठहराव भी प्रदान किया जाएगा। इनमें ट्रेन संख्या 18309/18101, 18310/18102, 11905/11906, 15531/15532 तथा 14631/14632 सहित अन्य निर्धारित ट्रेनें शामिल हैं।

ट्रेनों के प्लेटफॉर्म में भी किया जाएगा अस्थायी बदलाव

ब्लॉक के विभिन्न चरणों के दौरान चंडीगढ़ स्टेशन पर कई ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म में अस्थायी परिवर्तन किया जाएगा। प्रथम चरण (10 से 21 सितंबर) में 20 ट्रेनों, दूसरे चरण (22 सितंबर से 03 अक्टूबर) में 17 ट्रेनों तथा तीसरे चरण (04 से 15 अक्टूबर) में 39 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म/बर्थिंग में बदलाव किया गया है।

यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि उक्त अवधि में यात्रा करने से पहले अपनी ट्रेन के संचालन, समय, ठहराव एवं प्लेटफॉर्म की जानकारी रेलवे के अधिकृत यात्री सूचना, अनाउंसमेंट, NTES एवं रेल मदद (139) के माध्यमों से अवश्य जांच लें।

Advertisement
×