Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh Police Encounter : सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास एनकाउंटर: पुलिसकर्मी को लगी गोली, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान; विदेशी गैंगस्टर के 3 गुर्गे गिरफ्ता

कपूरथला के गोपी निज्जर हत्याकांड में शामिल थे आरोपी, बस स्टैंड के पास कार लूटने की बना रहे थे योजना; तीन विदेशी पिस्तौल और जिंदा कारतूस बरामद

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh Police Encounter :चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल को एक बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस टीम ने विदेशी गैंगस्टर डोनी बल और मोहब्बत रंधावा गिरोह से जुड़े तीन गुर्गों को एक संक्षिप्त मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की तरफ से पुलिस पर फायरिंग की गई, लेकिन पुलिस की जवाबी कार्रवाई के बाद उन्हें हथियार डालने पड़े। इन गिरफ्तार गैंगस्टरों के पास से एक ग्लॉक 26, एक जिगाना और एक 32 बोर सहित तीन विदेशी पिस्तौल तथा जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। ये तीनों आरोपी दिनदहाड़े हुए कुख्यात गोपी निज्जर हत्याकांड में शामिल थे।

कार छीनने की थी योजना, बिछाया गया जाल

18 मई 2026 को ऑपरेशन सेल की टीम गश्त कर रही थी। इसी दौरान उन्हें गुप्त सूचना मिली कि कपूरथला में गोपी निज्जर की हत्या कर चुके डोनी बल और मोहब्बत रंधावा गैंग के तीन गुर्गे प्रभजोत, अजय और जोबनप्रीत ऑटोमैटिक हथियारों के साथ चंडीगढ़ में घूम रहे हैं। सूचना के अनुसार वे सेक्टर 43 बस स्टैंड के पास गन पॉइंट पर एक कार छीनने की योजना बना रहे थे। इस पुख्ता आधार पर पुलिस ने बस स्टैंड के पास अपना जाल बिछा दिया।

Advertisement

पुलिस पर दागी गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई जान

गुप्तचर द्वारा पहचान किए जाने के बाद जब पुलिस पार्टी ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया, तो वे जंगल के इलाके की तरफ भागने लगे। पुलिस ने जोबनप्रीत को एक 32 बोर पिस्तौल के साथ काबू कर लिया, जबकि प्रभजोत सिंह और अजय ने पुलिस पार्टी पर निशाना साधकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने उन्हें आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी, लेकिन वे लगातार गोलियां चलाते रहे। इस मुठभेड़ में एक गोली ऑपरेशन सेल के एक सदस्य की बुलेटप्रूफ जैकेट पर लगी, जिससे उसकी जान बच गई। पुलिस ने इलाके को घेर लिया और जवाबी फायरिंग की। जब भागने का कोई रास्ता नहीं दिखा, तो आरोपियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इस दौरान कुल 5 राउंड फायर हुए, जिनमें से तीन गोलियां आरोपियों ने और दो पुलिस ने चलाईं। पुलिस ने 19 मई 2026 को सेक्टर 36 थाने में विभिन्न धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

गोपी निज्जर हत्याकांड को दिया था अंजाम

पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तीनों आरोपी एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग एप के जरिए गैंगस्टर मोहब्बत रंधावा और डोनी बल के संपर्क में थे। विदेशी गैंगस्टरों के निर्देश पर ही इन्होंने 30 अप्रैल 2026 की सुबह कपूरथला में गैंगस्टर गुरप्रीत उर्फ गोपी निज्जर की हत्या कर दी थी। गोपी निज्जर सुक्खा काहलवां हत्याकांड का गवाह था। इस हत्या की जिम्मेदारी डोनी बल गैंग ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए ली थी। गिरफ्तार आरोपियों में पंजाब निवासी 19 वर्षीय प्रभजोत सिंह, 18.6 वर्षीय जोबनप्रीत सिंह और 24 वर्षीय अजय पाल सिंह शामिल हैं। प्रभजोत और जोबनप्रीत मुख्य शूटर थे, जबकि अजय ने उन्हें हथियार मुहैया कराए थे। अजय का पहले से ही आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा के निर्देशों के तहत ऑपरेशन सेल ने इस आपराधिक नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया है।

Advertisement
×