Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

चंडीगढ़ में अब बिजली मीटर रीडिंग, बिल वितरण जैसे कार्यों के लिए महिलाओं की नियुक्ति

सीपीडीएल ने की पहल

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (सीपीडीएल) ने मीटर रीडिंग और बिल वितरण जैसे कार्यों के लिए महिलाओं की नियक्ति शुरू की है। इस प्रोग्राम के तहत, सीपीडीएल ने शहर में 35 महिलाओं को नियुक्त किया है, यह बिजली वितरण में एक बड़ा बदलाव है। सीपीडीएल की इस पहल से उन रोल्स में महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी, जहां आमतौर पर पुरूषों का प्रभुत्व रहता है। इसी सोच के साथ सीपीडीएल ने 60 महिलाओं की नियुक्ति का प्रस्ताव रखा है, इस तरह फ्रंटलाईन रोल्स में 50 फीसदी महिलाओं को शामिल किया जाएगा। इस प्रोग्राम के तहत 35 महिलाओं की नियुक्ति पहले से की जा चुकी है, जो शहर में काम कर रही हैं। अन्य क्षेत्रों में भी चरणबद्ध तरीके से विस्तार की योजना है।

फील्ड में कार्यरत महिला कर्मचारी घर-घर जाकर हैंडहेल्ड डिवाइस की मदद से मीटर रीडिंग करेंगी, बिजली की खपत के आंकड़े सही तरीके से रिकॉर्ड करेंगी, साथ ही समय पर बिल वितरण, उपभोक्ताओं की बुनियादी समस्याओं के समाधान तथा समस्याओं की जानकारी को सुपरवाइजऱी टीमों तक पहुंचाने में भी योगदान देंगी।

Advertisement

इन महिला कर्मचारियों की सुरक्षा के लिए सीपीडीएल ने सुरक्षा के प्रोटोकॉल्स लागू किए हैं। इनमें ज़रूरी मोबाइल चैक-इन, एमरजेन्सी एस्केलेशन प्रणाली की व्यवस्था की गई है। साथ ही चुनिंदा स्थानों में सुपरवाइजऱ उनके साथ रहेगा। डायरेक्टर, चण्डीगढ़ पावर डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड अरूण कुमार वर्मा ने कहा कि महिलाओं को फ्रंटलाइन जि़म्मेदारी देकर सीपीडीएल न सिर्फ संचालन दक्षता को बेहतर बनाएगी बल्कि सार्वजनिक सेवाओं की डिलीवरी में अधिक समावेशी एवं लोगों के अनुकूल दृष्टिकोण भी सुनिश्चित करेगी।

Advertisement

Advertisement
×