Chandigarh Newss : पीजीजीसी-11 में ‘साइंस फेस्ट 2026’ की धूम
PGGC-11 : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 (PGGC-11) में साइंस क्लब ‘द ब्रेनिएक्स’ के तत्वावधान में आयोजित ‘साइंस फेस्ट 2026’ इन्नोवेशन, क्रिएटिविटी और साइंटिफिक स्पिरिट का जीवंत उत्सव बन गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से हुए...
PGGC-11 : पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज, सेक्टर-11 (PGGC-11) में साइंस क्लब ‘द ब्रेनिएक्स’ के तत्वावधान में आयोजित ‘साइंस फेस्ट 2026’ इन्नोवेशन, क्रिएटिविटी और साइंटिफिक स्पिरिट का जीवंत उत्सव बन गया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, चंडीगढ़ प्रशासन के सहयोग से हुए इस अंतर-विभागीय आयोजन में करीब 300 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
बॉटनी, बायोटेक्नोलॉजी ऑनर्स, केमिस्ट्री, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस और एनवायरनमेंटल स्टडीज विभागों के विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक समझ और रचनात्मक क्षमता का प्रदर्शन किया।
मुख्य गतिविधियों में शामिल रहीं
• एक्सपेरिमेंटल डेमोंस्ट्रेशन
• केमिस्ट्री एंटरप्रेन्योरशिप
• मॉडल मेकिंग
• पोस्टर प्रेजेंटेशन
• बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट
• लोगो मेकिंग
• ऑनलाइन गेमिंग
विद्यार्थियों ने कार्यशील मॉडल के माध्यम से जटिल वैज्ञानिक सिद्धांतों को सरल और रोचक ढंग से समझाया। पोस्टरों और लोगो में नवाचार की झलक दिखी, जबकि वेस्ट मेटीरियल से उपयोगी वस्तुएं बनाकर पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। ऑनलाइन गेमिंग प्रतियोगिता ने भी युवाओं में वैज्ञानिक सोच और रणनीतिक कौशल को नई ऊर्जा दी।
गरिमामय शुरुआत, उत्साहपूर्ण समापन![]()
कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज की डीन दीपशिखा और वाइस प्रिंसिपल राजन वर्मा ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और टीमवर्क की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवा मन को नई दिशा देते हैं। फैकल्टी सदस्यों की सक्रिय उपस्थिति और विद्यार्थियों की भागीदारी ने पूरे परिसर को उत्सवी माहौल में बदल दिया।
विजेताओं ने बढ़ाया गौरव
विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेताओं को सम्मानित किया गया। केमिस्ट्री एंटरप्रेन्योरशिप में शिवानी और सीमा प्रथम रहीं, जबकि एक्सपेरिमेंटल डेमोंस्ट्रेशन में अशनूर और युशिका ने पहला स्थान हासिल किया। पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, लोगो मेकिंग और ऑनलाइन गेमिंग में भी विद्यार्थियों ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया।
साइंस क्लब ‘द ब्रेनिएक्स’ के कॉर्डिनेटर डॉ. राजेंद्र स्वैन ने आयोजन की सफलता के लिए डीन और वाइस प्रिंसिपल के सहयोग के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत और समर्पण ने इस फेस्ट को यादगार बना दिया।

