Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News : नौकरी बहाली की मांग पर एफसीआई कार्यालय के बाहर प्रदर्शन, पुतला फूंका

चार महीने से धरने पर बैठे सफाई कर्मचारी, सुनवाई न होने पर फेडरेशन का विरोध

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : चंडीगढ़ के सेक्टर-31/ए स्थित Food Corporation of India कार्यालय में कार्यरत सफाई कर्मचारी पिछले चार महीनों से अपनी नौकरी की बहाली की मांग को लेकर धरने पर बैठे हुए हैं। कड़ाके की ठंड के बावजूद कर्मचारी एफसीआई कार्यालय के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

कर्मचारियों का कहना है कि इस दौरान न तो एफसीआई के अधिकारियों और न ही संबंधित ठेकेदार ने उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। लगातार अनदेखी और कथित शोषण से नाराज कर्मचारियों के समर्थन में फेडरेशन ने एफसीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक ओम प्रताप सिंह और ठेकेदार सुनील सूद के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन किया।

Advertisement

Advertisement

फेडरेशन ने कहा कि यह प्रदर्शन प्रभावित सफाई कर्मचारियों को दोबारा रोजगार पर बहाल कराने के लिए किया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि जल्द समाधान नहीं निकला, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस विरोध प्रदर्शन में कई विभागों और यूनियनों के पदाधिकारी व प्रतिनिधि शामिल हुए।

इनमें सीपी-3 से मोहन, पीयू से अंकित, एमटीसी से निर्मल, शिक्षा विभाग से विनय पासवान, एंबुलेंस सेवा से शिव कुमार, मलेरिया विभाग से रणबीर सिंह, सिविल अस्पताल से इरफान, एमएचआई से शिव कुमार, जन सुविधा से किरण बाला, सीपीडब्ल्यूडी सेक्टर-46 से संदीप, सीपीडब्ल्यूडी सेक्टर-7 से अमन और सेक्टर-17 से राजेश कुमार मौजूद रहे। फेडरेशन ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक सफाई कर्मचारियों का आंदोलन जारी रहेगा।

Advertisement
×