Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News: रुद्रप्रयाग जनकल्याण मंच चंडीगढ़ का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न, राजिंदर बिष्ट ने ली प्रधान पद की शपथ

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्राईसिटी में रह रहे उत्तराखंडवासियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। समारोह में  राकेश बेंजवाल,...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News: चंडीगढ़ के सेक्टर-29 स्थित गढ़वाल भवन में रविवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ट्राईसिटी में रह रहे उत्तराखंडवासियों और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

समारोह में  राकेश बेंजवाल, अरुण वशिष्ठ, गोबिंद पंवार और सरूप सिंह रावत मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं वंदना के साथ हुआ।

Advertisement

इस अवसर पर ट्राईसिटी में रह रहे उत्तराखंड के युवा कलाकार अनुपम पुरोहित और मीमांसा नेगी ने उत्तराखंड के लोकगीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित लोग खूब झूमे और कलाकारों की प्रस्तुति को जमकर सराहा।

Advertisement

मुख्य अतिथियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें राजिंदर बिष्ट को प्रधान, शशि पुरोहित को वरिष्ठ उपप्रधान, बलवंत रावत को उपप्रधान, राजेश्वरी नेगी को सचिव, भगवान सिंह पंवार को सांस्कृतिक सचिव, बीना बिष्ट को उप सांस्कृतिक सचिव, विश्वनाथ भट्ट को ऑडिटर, सुखदेव वशिष्ठ को कैशियर, संजीव बेंजवाल को प्रेस सचिव तथा उमेश वशिष्ठ को माल सचिव पद की शपथ दिलाई गई।

इसके अलावा संगठन सचिव पद के लिए सीमा सज्वान, हरीश बिष्ट, अंबिका नेगी, खीलेश सती, रोशनी राणा, शशांक पुरोहित और उदय पंवार ने भी शपथ ग्रहण की।

कार्यक्रम में ट्राईसिटी की 25 उत्तराखंडी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सहभागिता की। अंत में मंच के प्रधान ने सभी अतिथियों, कलाकारों एवं उपस्थित जनसमूह का आभार व्यक्त किया।

Advertisement
×