Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News : चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, GMSH-16 में शुरू हुई शाम की ओपीडी; 5 से 7 बजे तक उपलब्ध

प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देश पर विशेषज्ञ सेवाएं मिलेंगी

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

Chandigarh News : यूटी चंडीगढ़ में मरीजों को अधिक सुलभ और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सेक्टर-16 स्थित गवर्नमेंट मल्टी-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल (GMSH-16) में शाम की ओपीडी सेवा शुरू कर दी गई है। यह पहल पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के निर्देशों के बाद की गई है।

हाल ही में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों का दौरा कर जमीनी स्थिति का आकलन करने के बाद प्रशासक ने अस्पतालों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ाने और द्वितीयक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर जोर दिया था। अस्पतालों को सशक्त द्वितीयक स्वास्थ्य केंद्र के रूप में कार्य करना चाहिए, ताकि आमजन को विशेषज्ञ सेवाएं नजदीक ही मिल सकें और तृतीयक संस्थानों पर अनावश्यक दबाव कम हो।

Advertisement

इसी के तहत स्वास्थ्य विभाग ने GMSH-16 में शाम 5 बजे से 7 बजे तक विशेषज्ञ चिकित्सकों की तैनाती कर ओपीडी सेवा प्रारंभ की है। यह सुविधा मेडिसिन, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स, पीडियाट्रिक्स और गायनेकोलॉजी विभागों में उपलब्ध रहेगी। प्रथम दिन के ट्रायल रन के दौरान 25 मरीजों को परामर्श दिया गया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अगले चरण में यह सुविधा शहर के सिविल अस्पतालों में भी शुरू की जाएगी।

Advertisement

प्रशासन का मानना है कि इस पहल से सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा, मरीजों को समय पर उपचार मिलेगा और सेक्टर-32 स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल तथा पीजीआई जैसे तृतीयक संस्थानों पर रेफरल का दबाव कम होगा।

Advertisement
×