Tribune
PT
Subscribe To Print Edition About the Dainik Tribune Code Of Ethics Advertise with us Classifieds Download App
search-icon-img
Advertisement

Chandigarh News: मेयर सौरभ जोशी ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर सौरभ जोशी ने सोमवार को जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जनता दरबार का आयोजन किया। यह जनता दरबार चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित म्युनिसिपल कॉरपोरेशन भवन में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी...

  • fb
  • twitter
  • whatsapp
  • whatsapp
Advertisement

चंडीगढ़ के नवनियुक्त मेयर सौरभ जोशी ने सोमवार को जनता से सीधा संवाद स्थापित करते हुए जनता दरबार का आयोजन किया। यह जनता दरबार चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित म्युनिसिपल कॉरपोरेशन भवन में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में शहरवासी अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे।

जनता दरबार के दौरान मेयर सौरभ जोशी ने आम नागरिकों की विभिन्न समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मेयर ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता है और प्रशासन को अधिक जन-संवेदनशील बनाया जाएगा।

Advertisement

लंबे समय के बाद यह पहली बार हुआ है जब चंडीगढ़ के किसी मेयर द्वारा इस तरह का जनता दरबार आयोजित कर सीधे आम लोगों की परेशानियों को सुना गया। इस पहल से नागरिकों में सकारात्मक संदेश गया है और लोगों ने मेयर की इस पहल की सराहना की।

Advertisement

मेयर सौरभ जोशी ने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के जनता दरबार आयोजित किए जाएंगे ताकि आम लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

चंडीगढ़ के मेयर सौरव जोशी ने कहा जिस हिसाब से बजट में म्युनिसिपल कॉरपोरेशन को पहले की अपेक्षा अब बढ़कर बजट दिया गया है उससे अब चंडीगढ़ के विकास में गति आएगी आने वाले समय में यदि म्युनिसिपल कॉरपोरेशन के चुनाव जो 2026 में होने हैं उसमें जनता यदि 35 के 35 वार्ड में भाजपा के पार्षदों को जीतती है तो मैं दावे के साथ कह सकता हूं जो म्युनिसिपल कॉरपोरेशन का बजट है वह 1000 करोड़ से भी ज्यादा का आएगा।

Advertisement
×